क्रिमसन रेड कॉर्सेट-स्टाइल ड्रेस में ब्लेक लाइवली का ग्लैमरस अंदाज़, बालों को लहराकर दिए स्टाइलिश पोज

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Dec, 2025 05:21 PM

blake lively looked glamorous in a crimson red corset style dress

हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली इन दिनों अपने जस्टिन बाल्डोनी के साथ चल रहे कानूनी विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन इसके बावजूद वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने बेहतरीन फैशन और लुक से सभी का ध्यान खींच रही हैं। इसी बीच न्यूयॉर्क...

बॉलीवुड डेस्क. हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली इन दिनों अपने जस्टिन बाल्डोनी के साथ चल रहे कानूनी विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन इसके बावजूद वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने बेहतरीन फैशन और लुक से सभी का ध्यान खींच रही हैं। इसी बीच न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित स्टोनी क्लोवर इवेंट से उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं, जिनमें ब्लेक का रेड लुक सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो 38 वर्षीय ब्लेक लाइवली इस इवेंट में क्रिमसन रेड कलर की कॉर्सेट-स्टाइल ड्रेस में नजर आई। उनकी ड्रेस न केवल फिटिंग और स्टाइलिश थी, बल्कि उनके पूरे लुक का केंद्र भी बनी।

PunjabKesari


उन्होंने इसके साथ ग्लिटरिंग हील्स पहनी, जिन पर खूबसूरत बो-डिटेलिंग मौजूद है।

PunjabKesari

उनके बाल लूज वेव्स में खुले थे, जिन्हें वह हाथों से संवारती हुई इवेंट से बाहर निकलती दिखीं। उनके हाथ में एक छोटा-सा स्नैक भी नजर आया।

PunjabKesari

 

ब्लेक के चेहरे पर हमेशा की तरह एक प्यारी मुस्कान देखने को मिली।

  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!