पाई-पाई के मोहताज हुए 'Bigg Boss' के जल्लाद,आपबीती सुनाते हुए कहा-'भीख नहीं काम चाहता हूं'

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Jul, 2021 03:15 PM

bigg boss fame baba khan aka jallad pleads for work

कोरोना काल में ना सिर्फ जान की हानि हुई बल्कि इससे काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ। कोरोना के कारण लगे लाॅकडाउन के कारण कई व्यवारियों के धंधे बंद हो गए, कई लोगों को नौकरी से हाथ थोना पड़ा। आम जनता के साथ-साथ बी-टाउन इंडस्ट्री के कई स्टार्स पर भी कोरोना की...

मुंबई: कोरोना काल में ना सिर्फ जान की हानि हुई बल्कि इससे काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ। कोरोना के कारण लगे लाॅकडाउन के कारण कई व्यवारियों के धंधे बंद हो गए, कई लोगों को नौकरी से हाथ थोना पड़ा। आम जनता के साथ-साथ बी-टाउन इंडस्ट्री के कई स्टार्स पर भी कोरोना की मार पड़ी। शूटिंग बंद होने की वजह से कई छोटे कलाकारों की भी रोजी रोटी छिन गई। ऐसा ही कुछ सुपरस्टर सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस' के जल्लाद के साथ भी हुआ है।

PunjabKesari

शो में जल्लाद को देखकर अच्छे अच्छों की छुट्टी हो जाती थी लेकिन लॉकडाउन के कारण अब यही उसी जल्लाद को घर खर्च निकालना मुश्किल हो गया है।  सलमान खान, आमिर खान ,जॉन अब्राहम जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ कम कर चुके बाबा आज चार दीवारी में सिमट गए हैं।  हाल ही में बाबा खान ने एक वेबसाइट से बात करते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उनकी एक ही मांग है कि उन्हें इज्जत की रोटी कमाने के लिए कुछ काम मिल जाए, उन्हें भीख नहीं बल्कि काम चाहिए।

PunjabKesari

बाबा खान ने कहा-'मैं इस इंडस्ट्री  में पिछले 15 सालों से हूं। पहले सब ठीक चल रहा था लेकिन अब नहीं। मैंने भाईजान के साथ 'वांटेड', वीर', 'जानेमन' और 'बिग बॉस' में काम किया है।अमिताभ बच्चन के साथ 'डिपार्टमेंट' में , शाहिद कपूर के साथ 'आर राजकुमार' में काम किया है। भोजपुरी में रवि किशन के साथ मंडी... मैंने बहुत काम किया है लेकिन जब से COVID-19 लॉकडाउन लगा है मेरे पास कोई काम नहीं है।'

PunjabKesari

नेगिटिव रोल की वजह से नहीं मिलता काम 

उन्होंने आगे कहा-'हर दिन मैं काम के लिए बाहर जाता हूं फिर भी कुछ नहीं मिलता। कोई मुझे काम नहीं देता क्योंकि मैंने केवल नेगिटिव रोल किए हैं मैं सभी निर्माताओं, निर्देशकों और कास्टिंग निर्देशकों से अपील कर रहा हूं - कृपया मुझे काम दें  और कुछ नहीं।'

PunjabKesari


सलमान खान जरूर करेंगे मदद

इस दौरान उन्होंने कहा-सलमान भाई पर मुझे भरोसा है, एक बार जब उन तक मेरी बात पहुंचेगी तो वह मुझे काम दिलाने में मदद करेंगे। बता दें कि बाबा खान के परिवार के पास आज भी अपनी छत नहीं है। वह भाड़े के घर में रहते हैं और उनके परिवार में 8  सदस्य हैं जो लगातार ईश्वर से उन्हें काम मिलने की दुआ कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!