हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 May, 2018 03:38 PM

bhavesh joshi superhero trailer out

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की अपकमिंग फिल्म ''भावेश जोशी सुपरहीरो'' का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। फिल्म में हर्षवर्धन कपूर लीड रोल में हैं। ये हर्षवर्धन की दूसरी फिल्म है। फिल्म में वे एक सुपरहीरो की भूमिका में हैं, जिसमें पहले तो...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। फिल्म में हर्षवर्धन कपूर लीड रोल में हैं। ये हर्षवर्धन की दूसरी फिल्म है। फिल्म में वे एक सुपरहीरो की भूमिका में हैं, जिसमें पहले तो वे कागज का मास्क पहन कर लोगों को इंसाफ दिलाते हैं और वीडियो बनाते हैं।

 

PunjabKesari

 

जब यह मामला राजनैतिक तूल पकड़ता है भावेश जोशी नाम का शख्स असल में एक हीरो बन जाता है और लोगों की मदद करने के लिए रात के अंधेरे में निकलता है। ट्रेलर में एक डायलॉग है, 'हीरो पैदा नहीं होता... बनता है'। ट्रेलर में जमकर मारधाड़ और एक्शन सीन्स दिखाए गए हैं। फिल्म को इरोस इटरनेशनल, रिलायंस एंटरटेनमेंट, विकास बहल और अनुराग कश्यप प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 25 मई को रिलीज होगी।


Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!