हॉल्टर-नेक ड्रेस बेला हदीद का बोल्ड अंदाज,  बैकलेस आउटफिट में फ्लाॅन्ट की पीठ

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Aug, 2025 02:05 PM

bella hadid looks bold in halter neck dress

बेला हदीद हॉलीवुड की हॉट दिवाज में से एक हैं। वह अक्सर अपनी हॉट एंड किलर तस्वीरें शेयर कर फैंस की नींद चुरा लेती हैं। बेला हदीद बुधवार को कैलिफोर्निया में अपने नए परफ्यूम ओरेबेला ईटर्नल रूट्स के लॉन्च पार्टी में पहुंची जहां वह बेहद ख़ूबसूरत नज़र...

लंदन: बेला हदीद हॉलीवुड की हॉट दिवाज में से एक हैं। वह अक्सर अपनी हॉट एंड किलर तस्वीरें शेयर कर फैंस की नींद चुरा लेती हैं। 

PunjabKesari

बेला हदीद बुधवार को कैलिफोर्निया में अपने नए परफ्यूम ओरेबेला ईटर्नल रूट्स के लॉन्च पार्टी में पहुंची जहां वह बेहद ख़ूबसूरत नज़र आईं।

PunjabKesari

इस ख़ास मौके पर 28 साल की मॉडल के साथ माता-पिता योलांडा और मोहम्मद के साथ-साथ कई सेलिब्रिटी दोस्त भी मौजूद थे।

PunjabKesari

इस मौके के लिए बेला ने क्रीम कलर की हॉल्टर-नेक ड्रेस पहनी थी, जिसमें बोल्ड चेस्ट कटआउट, लो-वेेस्ट डिज़ाइन और थाई-हाई स्लिट था जिसने उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया।बेला ने अपने बैकलेस आउटफिट को व्हाइट काउबॉय बूट्स के साथ पेयर किया और गोल्ड ज्वेलरी से लुक को एक्सेसराइज़ किया।

PunjabKesari

 

वहीं 61 वर्षीय योलांडा ब्लू शर्ट ड्रेस और क्लियर हील्स में बेहद स्टाइलिश नज़र आईं। उन्होंने अपनी आंखों को ट्रेंडी सनग्लासेस से कवर किया था। मोहम्मद जो अपनी पार्टनर केनी सिल्वा के साथ आए थे ब्लू शर्ट और व्हाइट जींस में स्मार्ट और शार्प दिख रहे थे। फैंस बेला हदीद की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!