'ऐसे किसी शो में जहां परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल जाए' सास की टोक से फिर चिढ़ीं अंकिता लोखंडे, बोली-'मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा...

Edited By Smita Sharma, Updated: 29 Jan, 2024 03:25 PM

ankita lokhande mother in law wants to promise

रविवार (28 जनवरी) को रियालिटी शो 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले था। स्टैंडअप काॅमेडियन  मुनव्वर फारुकी ने इस सीजन की ट्राॅफी जीती। बिग बाॅस की रेस में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी हिस्सा थीं लेकिन फिनाले करीब आया तो वो टॉप 3 कंटेस्टेंट की लिस्ट में भी...

मुंबई: रविवार (28 जनवरी) को रियालिटी शो 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले था। स्टैंडअप काॅमेडियन  मुनव्वर फारुकी ने इस सीजन की ट्राॅफी जीती। बिग बाॅस की रेस में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी हिस्सा थीं लेकिन फिनाले करीब आया तो वो टॉप 3 कंटेस्टेंट की लिस्ट में भी नहीं। शो में अंकिता की जर्नी काफी उतार-चढ़ाव भरी थी। कभी पति विक्की जैन संग लड़ाई तो कभी फैमिली वीक में आई सासू मां  रंजना जैन के साथ उनकी तू-तू, मैं-मैं। अंकिता की सास संग ऐसी ही तू-तू,मैं-मैं ग्रैंड फिनाले में भी दिखने को मिली। दरअसल, विक्की जैन की मां शो में फैमिली वीक में पहुंची थीं जिसके बाद से वह खूब सुर्खियों में रही थीं। उस समय उन्होंने बहू की क्लास नैशनल टेलिविजन पर लगा दी थी। ग्रैंड फिनाले पर भी सासू मां अपने कुछ इसी अवतार में दिखीं और यहां भी बहू को सुनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।

PunjabKesari

 

 

वहीं अब ग्रैंड फिनाले पर अंकिता को नैतिकता सिखाने पर सलमान ने उनकी सासू मां की ग्रैंड फिनाले पर खिंचाई की और साथ ही 7 वचन भी दिलवाए। सलमान ने अंकिता से कहा-'मुझे पता है आज आपकी दूसरी बहू अच्छे सा खाना वाना खिलाकर लाई हैं, आज उपवास नहीं है तो बोलिए न। आपके पति भी आपकी आवाज सुनने को तरस रहे हैं। हम तो चाहते हैं कि अगले सीजन में आप आओ। इन्होंने तो कुछ नहीं किया है। अंकिता से ज्यादा तो आप फेमस हो गईं विलासपुर में।' 

PunjabKesari

सलमान खान ने अंकिता और उनकी सास को एक- दूसरे से कुछ वादे करने के लिए कहा।इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वो हमेशा अपने परिवार, पति, सास का ख्याल रखी और विक्की का साथ जिंदगी भर नहीं छोड़ेंगी।

PunjabKesari

 

अंकिता लोखंडे की सास ने उनसे कहा कहा-'तुम वादा करों कि फिर कभी ऐसे शो में हिस्सा नहीं लोगी, जहां पूरे परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल जाए।' इतना सुनते ही एक्ट्रेस का मुंह बन गया। जवाब देते हुए अंकिता ने कहा-'मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं मम्मा और मुझे इस पर गर्व है।'

 

अंकिता लोखंडे की सास पहली बार तब चर्चा में आई थीं, जब फैमिली वीक में उन्होंने बिग बॉस के घर में एंट्री की थी। एक्ट्रेस के साथ प्राइवेट चैट के दौरान पति की थोड़ी और इज्जत करने की सलाह दी थी। रंजना जैन ने ये भी बताया था कि जब अंकिता ने विक्की को पैर से मारा था तो विक्की के पापा ने उनकी मां को फोन किया था और पूछा था कि क्या वो भी अपने पति को ऐसे मारती थीं। अंकिता ने ससुराल वालों के इस रवैये पर नाराजगी जताई थी।  इसके बाद शो से बाहर निकलकर भी विक्की की मां ने अंकिता के खिलाफ काफी कुछ कहा, जिसके बाद से वह काफी सुर्खियों में रहीं।  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!