ससुराल पहुंची अंकिता लोखंडे ने दिखाया अपना संस्कारी बहू वाला अंदाज, पिंक साड़ी..मंगलसूत्र..मांग में सिंदूर सजा सासू मां संग यूं दिए पोज

Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Feb, 2022 04:13 PM

ankita lokhande looks gorgeous silk saree as she poses with mother in law

टीवी की ''अर्चना बहू'' यानि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी मैरिज लाइफ एंजाॅय कर रही हैं। अंकिता ने बीते साल दिसंबर में लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड संग शादी की थी। वहीं अब शादी के बाद अंकिता अपने ससुराल रायपुर पहुंची हैं। दरअसल, विक्की का होमटाउन...

मुंबई: टीवी की 'अर्चना बहू' यानि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी मैरिज लाइफ एंजाॅय कर रही हैं। अंकिता ने बीते साल दिसंबर में लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड संग शादी की थी। वहीं अब शादी के बाद अंकिता अपने ससुराल रायपुर पहुंची हैं।

PunjabKesari

दरअसल, विक्की का होमटाउन रायपुर( छत्तीसगढ़) में हैं। ऐसे में शादी के बाद अंकिता पहली बार अपने ससुराल गईं हैं। बीते दिनों ही अंकिता विक्की जैन और सासू मां के साथ मुंबई से रायपुर के लिए रवाना हुईं थी।

PunjabKesari

इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। ससुराल पहुंचते ही अंकिता ने अपना संस्कारी बहू वाला अंदाज दिखाया है। अंकिता ने अपने इंस्टा पर कुछ वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं। लुक की बात करें तो अंकिता पिंक कलर की सिल्क साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ अंकिता ने मैचिंग फ्यूशिया पिंक ब्लाउज कैरी किया है।

PunjabKesari

 

अंकिता ने इंडियन एथनिक लुक को स्टाइल करने के लिए मिनिमल एक्सेसरीज को चुना। गोल्ड के झुमके, पिंक चूड़ियां, सोने के कड़े, नेकलेस अंकिता के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इसके साथ मांग में सिंदूर और गले का मंगलसूत्र उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है।

PunjabKesari

एक तस्वीर में अंकिता अपनी सासू मां और फैमिली की एक औरत के साथ पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

वहीं एक तस्वीर में शायद वह अपनी ननंद के साथ हैं। इस तस्वीर में वह रेड साड़ी में दिख रही हैं। अंकिता की ये तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर को बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग सात फेरे लिए। अपने इस खास दिन को रॉयल बनाने में अंकिता-विक्की ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 

अंकिता पिछले 3 साल से विक्की जैन को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। विक्की से पहले अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। तकरीबन 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!