आलिया भट्ट डिलीवरी डेट: नवंबर में कपूर खानदान के घर गूंजेगी की किलकारी,बच्चे के जन्म की तारीख का मौसी से क्लोज कनेक्शन !

Edited By Smita Sharma, Updated: 29 Oct, 2022 11:31 AM

alia bhatt delivery date likely to be around massi shaheen s birthday

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दौर जी रही हैं। आलिया पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही रूप से अच्छे दौर से गुजर रही हैं। हालांकि वह मां बनने को लेकर नौवें आसमान पर हैं। आलिया और रणबीर अपनी लाइफ की इस नई जर्नी के लिए काफी एक्साइटेड...

मुंबई: एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दौर जी रही हैं। आलिया पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही रूप से अच्छे दौर से गुजर रही हैं। हालांकि वह मां बनने को लेकर नौवें आसमान पर हैं। आलिया और रणबीर अपनी लाइफ की इस नई जर्नी के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

PunjabKesari

अब आलिया की ड्यू डेट को लेकर अपडेट सामने आई है। खबर है कि आलिया नवंबर में मां बनने वाली हैं, हालांकि तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं है। एक सूत्र ने इंग्लिश वेबसाइट को बताया है कि आलिया का बेबी 20 से 30 नवंबर के बीच पैदा हो सकता है।

PunjabKesari


ये हो सकती है डिलीवरी की तारीख

बताया यह भी गया है कि डिलीवरी की तारीख आलिया भट्ट  की बहन शाहीन के बर्थडे के आसपास हो सकती है, जो कि 28 नवंबर को है। तो हो सकता है कि अब परिवार वाले 2 सेलिब्रेशन एक-साथ करें।

PunjabKesari

आलिया ने अपनी डिलीवरी के लिए मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में अपनी डेट बुक कर ली है। इसी अस्पताल में रणबीर के पिता और एक्टर ऋषि कपूर का इलाज चला था।

PunjabKesari

आलिया भट्ट और रणबीर की शादी 14 अप्रैल को हुई थी। वहीं जून में आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। फैंस भी अनाउंसमेंट से हैरान हो गए थे क्योंकि शादी के 3 महीने बाद ही आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की।

काम की बात करें तो आलिया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी लीड रोल में हैं।इसके अलावा आलिया कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ जी ले जरा में दिखेंगी। इतना ही नहीं आलिया  हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!