शादी की खबरों के बीच ब्राइडल लुक में दिखीं आलिया, दुल्हन को देख रणबीर भी हो जाएंगे मदहोश

Edited By Neha, Updated: 31 Aug, 2019 06:00 PM

alia bhatt bridal look viral

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने फैशन सेंस के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों आलिया रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने फैशन सेंस के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों आलिया रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसी बीच आलिया के ब्राइडल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari, आलिया भट्ट इमेज, आलिया भट्ट फोटो, आलिया भट्ट पिक्चर

वायरल तस्वीरों में वो दुल्हन के लिबाज में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेल रेड लहंगे के साथ हैवी ग्रीन ज्वैलरी में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। आलिया ने खुद अपने ब्राइडल लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

PunjabKesari, आलिया भट्ट इमेज, आलिया भट्ट फोटो, आलिया भट्ट पिक्चर

जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने मोहे डिजाइनर आउटफिट के लिए शूट करवाया है, जिसको उन्होंने अपनी तस्वीरों में टैग भी किया है। आलिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari, आलिया भट्ट इमेज, आलिया भट्ट फोटो, आलिया भट्ट पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में इनके अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम किरदार में नजर आएंगी।  'ब्रह्मास्त्र' के अलावा वो सड़क 2 की शूटिंग में भी बिजी हैं।

PunjabKesari, आलिया भट्ट इमेज, आलिया भट्ट फोटो, आलिया भट्ट पिक्चर

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!