'अभी भी भरोसा नहीं हो रहा तुम साथ नहीं' 15 साल से काम कर रहे हेयरड्रेसर की मौत से टूटे अक्षय,बोले-बहुत मिस करूंगा

Edited By Smita Sharma, Updated: 12 Sep, 2022 02:27 PM

akshay kumar emotional post on hairdresser milan jadhav death

बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार उर्फ एक्टर अक्षय कुमार आज बेहद ही दुखी हैं। बात ही कुछ ऐसी है कि अक्षय कुमार का अपसेट होना लाजमी है। अक्षय ने आज अपने उस साथी को खो दिया जिसके साथ उन्होंने 15 साल बिताए थे। दरअसल, अक्षय कुमार के हेयरड्रेसर मिलन जाधव का निधन...

मुंबई: बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार उर्फ एक्टर अक्षय कुमार आज बेहद ही दुखी हैं। बात ही कुछ ऐसी है कि अक्षय कुमार का अपसेट होना लाजमी है। अक्षय ने आज अपने उस साथी को खो दिया जिसके साथ उन्होंने 15 साल बिताए थे।

PunjabKesari

दरअसल, अक्षय कुमार के हेयरड्रेसर मिलन जाधव का निधन हो गया है।  15 साल उनके लिए काम कर रहे हेयरड्रेसर मिलन जाधव के यूं दुनिया से चले जाने पर अक्की काफी दुखी हैं।

PunjabKesari

उन्होंने इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने दोस्त और हेयरड्रेसर मिलन जाधव को श्रद्धांजलि दी। एक्टर ने हेयरड्रेसर मिलन जाधव संग एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में मिलन जाधव अक्की के बाल सेट करते दिख रहे हैं।

 

पोस्ट में खिलाड़ी कुमार ने लिखा- 'अपने फंकी हेयरस्टाइल्स, स्माइल की वजह से तुम भीड़ में अलग नजर आते थे। हमेशा इस बात का ख्याल रखते थे कि मेरा एक भी बाल आउट ऑफ प्लेस ना हो। मिलन जाधव 15 सालों से ज्यादा वक्त तक मेरे हेयरड्रेसर रहे... अभी भी भरोसा नहीं हो रहा तुम हमारे साथ नहीं हो। मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा मिलानो। ओम शांति।' इस पोस्ट के साथ इस पोस्ट के साथ खिलाड़ी कुमार ने हार्ट ब्रेकिंग इमोजी भी बनाई है। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो हाल ही में एक्टर को फिल्म 'कठपुतली' में देखा गया, जो ओटीटी पर रिलीज की गई है। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो अक्षय 
रामसेतु,सेल्फी, मिशन सिंड्रेला, OMG 2,कैपसूल गिल जैसी फिल्मों में दिखेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!