नया आशियाना:अक्षय कुमार ने मुंबई में खरीदा 7.8 करोड़ आलीशान घर,बेडरूम से लेकर लिविंग एरिया तक सब कुछ है क्लासी

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Jan, 2022 06:21 PM

akshay kumar buys new apartment worth 7 8 crores in mumbai

बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार अपने लाइफस्टाइल के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। खासतौर पर अपने घर, बंगला, गाड़ी जैसी चीजों के लिए काफी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में खबर आई है कि अक्षय ने मुंबई में एक नया लग्जरी हाउस खरीदा है।अक्षय...

मुंबई: बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार अपने लाइफस्टाइल के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। खासतौर पर अपने घर, बंगला, गाड़ी जैसी चीजों के लिए काफी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में खबर आई है कि अक्षय ने मुंबई में एक नया लग्जरी हाउस खरीदा है।

PunjabKesari

अक्षय ने मुंबई के खार में एक नया घर खरीदा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार के इस नए आशीयाने की कीमत करीब 7.8 करोड़ रुपए है। कहा जा रहा है कि अक्षय का फ्लैट खार वेस्ट की जॉय लिजेंड बिल्डिंग के 19वें फ्लोर पर है जहां उन्हें गाड़ियां खड़ी करने के लिए अच्छा खासा स्पेस भी दिया गया है।

PunjabKesari

अक्षय कुमार ने बीते साल अपना अंधेरी वेस्ट स्थित ऑफिस 9 करोड़ में बेचा था, जिसके बाद खार वेस्ट में नया अपार्टमेंट लिया है। अक्षय कुमार मुंबई में समंदर किनारे बसे एक सी-फेसिंग हाउस में पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चों आरव व नितारा के साथ रहते हैं। इस घर को उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने हाथों से सजाया हुआ है। इस बंगले की कीमत करीब 80 करोड़ रूपए है । 

PunjabKesari

बहुत कम लोग जानते हैं अक्षय कुमार के पास एक नहीं बल्कि कई कई बंगले हैं। मुंबई में ही नहीं अक्षय के कनाडा और गोवा जैसी खूबसूरत जगहों पर भी आलीशान घर हैं। इतना ही नहीं अक्षय का एक फ्लैट लोखंडवाला और एक ड्यूप्लैक्स बांद्रा में भी है। उन्होंने अपना एक बंगला टोरंटो में खरीदा हुआ है। उन्होंने टोरंटो में एक अपार्टमेंट नहीं बल्कि पूरी पहाड़ी खरीदी हुई है। अक्षय कुमार टोरंटो में कुछ पॉश अपार्टमेंट और बंगलों के मालिक हैं। अक्षय जहां अपनी फैमिली के साथ हर साथ छुट्टियां मनाने आते हैं।

PunjabKesari


वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिसमे 'बच्चन पांडे', 'रक्षाबंधन' और 'पृथ्वीराज' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!