बढ़ी दाढ़ी, सफेद बाल, चेहरे पर झुर्रियां..'छावा' में औरगंजेब बने अक्षय खन्ना का लुक आउट, डर और दहशत के चेहरे ने किया सबको हैरान

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Jan, 2025 12:13 PM

akshay khanna s first look out from chhaava as aurangzeb in

. विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'छावा' की खूब चर्चा हो रही है। मेकर्स ने कुछ समय पहले फिल्म से विक्की कौशल और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। इसके बाद अब फिल्म से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। औरंगजेब के रोल...

मुंबई. विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'छावा' की खूब चर्चा हो रही है। मेकर्स ने कुछ समय पहले फिल्म से विक्की कौशल और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। इसके बाद अब फिल्म से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। औरंगजेब के रोल एक्टर का लुक देख फैंस हैरान रह गए हैं और उनकी खूब तारीफ हो रही है।

 
फिल्म छावा में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। अक्षय खन्ना इस फिल्म मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में हैं।


पोस्टर में अक्षय को मुगल शहंशाह औरंगजेब के रूप में देखा जा सकता है। पोस्टर्स रिलीज करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, 'डर और दहशत का नया चेहरा। मुगल साम्राज्य के क्रूर शासक मुगल शहंशाह औरंगजेब के रूप में प्रस्तुत हैं अक्षय खन्ना।

 

बता दें, लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं और दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने इस फिल्म में संगीत दिया है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!