सना जावेद का वायरल वीडियो देख फैंस ने लगाई अटकलें, प्रेग्नेंट हैं शोएब मलिक की तीसरी पत्नी?

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Mar, 2025 03:10 PM

after watching sana javed s viral video fans started speculating her pregnancy

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ने जनवरी 2024 में क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचाई थी। सानिया मिर्जा से तलाक के बाद शोएब ने सना को अपनी तीसरी बीवी बनाया। वहीं, हाल ही में सना जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद वह खूब सुर्खियां...

मुंबई. पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ने जनवरी 2024 में क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचाई थी। सानिया मिर्जा से तलाक के बाद शोएब ने सना को अपनी तीसरी बीवी बनाया। वहीं, हाल ही में सना जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद वह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस और मीडिया में उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा होने लगी है।

PunjabKesari

 

दरअसल, सना जावेद हाल ही में एक पाकिस्तानी टीवी शो 'जीतो पाकिस्तान' में शामिल हुईं, जहां एक वीडियो के दौरान उनकी प्रतिक्रिया ने लोगों को चौंका दिया। वीडियो में सना जावेद कुछ कंटेस्टेंट्स के आसपास घूमते हुए नजर आ रही हैं, जो शो में कुछ खा रहे हैं। सना इस दौरान उल्टी जैसी स्थिति में नजर आ रही हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  

 

सना का ये वीडियो देख लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई फैंस इस वीडियो को देखकर कयास लगा रहे हैं कि सना जावेद प्रेग्नेंट हैं और उन्हें प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर की परेशानियां हो रही हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "शायद सना प्रेग्नेंट हैं, क्योंकि प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में किसी भी चीज से उल्टी हो सकती है।" एक और शख्स ने लिखा, "क्या सना जावेद प्रेग्नेंट हैं? उनका जी खराब हो रहा है।" वहीं कुछ अन्य फैंस ने लिखा कि शोएब मलिक की तीसरी बीवी प्रेग्नेंट हो गई हैं, और अब सानिया मिर्जा इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगी।

 


बता दें, सना जावेद पाकिस्तान की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई मशहूर पाकिस्तानी टीवी शोज में काम किया है। वह अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं और कई बड़े पाकिस्तानी स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। वहीं, निजी जिंदगी में सना अक्सर विवादों भी घिरी रहती हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!