Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Jan, 2018 12:53 AM

मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख रही हर भारतीय लड़की का सपना होता है कि वो मिस ...
मुंबईः मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख रही हर भारतीय लड़की का सपना होता है कि वो मिस इंडिया बने। लेकिन एक ऐसी भी मिस इंडिया है जिसे यह ताज दुख देता है। पूर्व मिस इंडिया एवं अदाकारा सोभिता धुलिपला का कहना है कि ताज तक पहुंचने के सफर में उनके आत्मसम्मान को काफी नुकसान पहुंचा। सोभिता धूलिपला 2013 में मिस इंडिया चुनी गई थीं।
सोभिता धुलिपला का कहना है कि ताज तक पहुंचने के सफर में उनके आत्मसम्मान को काफी नुकसान पहुंचा। उनका कहना है, मेरे दोस्तों ने मुझे मिस इंडिया का ऑडिशन देने को कहा था। मैं बस अपने दोस्तों को दिखाने के लिए पहला राउंड जीतना चाहती थी। मैंने पहला राउंड जीता और इसके बाद मेरे मन में और पाने की इच्छा जागी।'
सोभिता ने कहा, जिंदगी में पहली बार मुझे सम्मान मिला। मैं बेहद असहज महसूस कर रही थी। बहुत कमजोर थी। इससे मैं खुद से काफी दूर हो गई क्योंकि इस सफर में आपको एक ऐसा व्यक्ति बना दिया गया जो मनोरंजक हो, जो आकर्षक हो। भले ही आप अंदर से कैसा भी महसूस करते हों।
2013 में मिस इंडिया का ताज जीतने वाली सोभिता ने कहा कि ताज मिलने के बाद वह लगातार अपनी पहचान को लेकर संशय में रही। मुझे ऐसा लगने लगा कि मेरी कोई पहचान ही नहीं है।