Edited By suman prajapati, Updated: 11 Oct, 2022 01:56 PM

साउथ स्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने इस साल की शुरुआत में एक दूसरे से अलग होने की घोषणा की थी। दोनों का यह फैसला सुन फैंस काफी हैरान रह गए थे। वहीं अब कुछ दिनों से खबर आ रही है कि इस कपल ने फिर से पैचअप का फैसला ले लिया है। दोनों अब अपने तलाक को...
बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ स्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने इस साल की शुरुआत में एक दूसरे से अलग होने की घोषणा की थी। दोनों का यह फैसला सुन फैंस काफी हैरान रह गए थे। वहीं अब कुछ दिनों से खबर आ रही है कि इस कपल ने फिर से पैचअप का फैसला ले लिया है। दोनों अब अपने तलाक को कैंसिल करने करना चाहते हैं। वहीं अब बेटे-बहू धनुष और ऐश्वर्या के साथ आने की अटकलों पर धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने चुप्पी तोड़ी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में कस्तूरी से अपने बेटे धनुष और बहू ऐश्वर्या के पैच-अप के बारे में सवाल का जवाब देने से सीधे इनकार कर दिया, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि वह और उनकी पत्नी चाहते थे कि उनके बच्चे खुश रहें।

बता दें, धनुष ने 2004 में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की सबसे बड़ी बेटी ऐश्वर्या के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों ने दो बेटों यात्रा राजा और लिंग राजा के स्वागत किया। वहीं शादी के 18 साल बाद ही दोनों ने अपने अलग होने की घोषणा कर दी। कपल ने सोशल मीडिया पर अलग होने की घोषणा करते हुए लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की रिक्वेस्ट की थी।