टीवी शो 'लक्ष्मी घर आई' और 'आपकी नजरों ने समझा' के सेट पर हादसा, एक्ट्रेस सिमरन परींजा और अभिषेक वर्मा हुए चोटिल

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Jul, 2021 10:37 AM

accident happened on the sets of lakshmi ghar aayi and aapki nazron ne samjha

फिल्म और टीवी शो के सेट से कई बार स्टार्स के घायल होने की खबरें सामने आती हैं। कई बार स्टार्स अपने किरदार में इतना खो जाते हैं कि उन्हें दुख-दर्द का अहसास ही नहीं होता और चोटिल हो जाते हैं। अब हाल ही में ऐसी ही खबर टीवी सीरियल्स लक्ष्मी घर आई और...

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म और टीवी शो के सेट से कई बार स्टार्स के घायल होने की खबरें सामने आती हैं। कई बार स्टार्स अपने किरदार में इतना खो जाते हैं कि उन्हें दुख-दर्द का अहसास ही नहीं होता और चोटिल हो जाते हैं। अब हाल ही में ऐसी ही खबर टीवी सीरियल्स 'लक्ष्मी घर आई' और 'आपकी नजरों ने समझा' के सेट से सामने आई है। खबर है कि इन दोनों सीरियल्स के सेट पर एक हादसा हो गया है, जहां दो स्टार्स घायल हो गए हैं।  

PunjabKesari

 

खबर है कि शो 'लक्ष्मी घर आई' के शुरुआती एपिसोड के फाइट सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान सिमरन परींजा घायल हो गई हैं। सिमरन ने बताया कि उन्होंने खुद को चोट पहुंचाई।

 

PunjabKesari


दरअसल लक्ष्मी घर आई की शूटिंग में एक शॉट में दंगों का सीन था जहां सिमरन को गिरना था, लेकिन ऐसा करते वक्त उन्होंने खुद को चोटिल कर लिया। सिमरन ने इस बारे में बताया, 'मेरा मानना है कि घायल होना एक्टिंग का एक अभिन्न अंग है। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि मैं फिसल गई और बुरी तरह गिर गई, जिससे खुद को चोट पहुंचाई।'

PunjabKesari

 

'हम अपने आस-पास मुश्किल प्रॉप्स के साथ शूटिंग कर रहे थे और एक दंगा हो रहा था, मैं किरदार में इतना डूब गई कि मुझे पता ही नहीं चला कि मैं कब गिर गई। सेट पर हर कोई मेरे बचाव में आया और मेरी मदद की। यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि जब आप चोटिल होते हैं तो लोग आपकी रक्षा के लिए होते हैं, यह परिवार के साथ शूटिंग करने जैसा है।' सिमरन की चोट मामूली है और चिंता की कोई बात नहीं है। 

 


वहीं टीवी सीरियल आपकी नजरों ने समझा के सेट पर भी ऐसा ही कुछ हुआ। एक्टर अभिषेक वर्मा भी शूटिंग करते-करते घायल हो गए। अभिषेक ने खुद बताया कि शोभित के लिए यह एक बड़ा खुलासा था जिसमें उसे पता चला कि वह हर समय दो लव बर्ड्स को अलग कर दिया। उसे बहुत अपराधबोध था लेकिन उसने खुद को और चीजों को सही करने की कोशिश की। मैं सीन और किरदार में इतना खो हो गया था। मैंने वास्तव में खुद को बहुत बुरी से घायल किया था। मेरी बांह चोटिल हो चुकी थी और इसका एहसास मुझे बाद में हुआ, जब निर्देशक ने कट कहा...। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!