Edited By suman prajapati, Updated: 27 Dec, 2023 12:06 PM

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। एक्टर की बेटी आइरा खान नए साल में मंगेतर नुपुर शिखारे की दुल्हनिया बन जाएंगी। ऐसे में अब दोनों के वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। आइरा ने खुद इन फंक्शन्स की झलक फैंस को सोशल...
मुंबई. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। एक्टर की बेटी आइरा खान नए साल में मंगेतर नुपुर शिखारे की दुल्हनिया बन जाएंगी। ऐसे में अब दोनों के वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। आइरा ने खुद इन फंक्शन्स की झलक फैंस को सोशल मीडिया पर दिखाई है।
आयरा खान ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपनी शादी के फंक्शन की कई झलकियां शेयर की हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कई मेहमान डाइनिंग टेबल पर महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान आमिर की एक्स वाइफ किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान भी नजर आ रहे हैं।

वीडियो में आयरा कहती हैं कि 'हे भगवान, किसी महाराष्ट्रियन से शादी कर लो और केलवन ले लो। यह कितना मजेदार है'।

वहीं, अन्य तस्वीरों में होने वाली दुल्हन आइरा अपने दोस्तों के साथ पोज दे रही हैं। इस दौरान वह गोल्डन सीक्विन वाले ब्लाउज के साथ रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने माथे पर बिंदी और कानों में झुमके के साथ पूरा किया है।

आयरा के इस फंक्शन में उनकी दोस्त और लिटिल थिंग्स एक्ट्रेस मिथिला पालकर भी नजर आईं। उन्होंने आयरा और नुपुर के साथ दो तस्वीरें पोस्ट की और लिखा 'शादी का जश्न शुरू हो गया है'। वहीं एक और फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा 'चलो तुम लोगों की शादी करवा दो'। इस दौरान मिथिला होने वाले दूल्हा-दुल्हन नुपूर और आइरा के साथ पोज देती भी नजर आ रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की बेटी आइरा खान 13 जनवरी को अपने मंगेतर नुपूर शिखारे संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी।