पहली तस्वीर:घर आई लक्ष्मी तो खुशी से झूमी मोहिना कुमारी, दादू सतपाल महाराज की गोद में दिखीं एक्ट्रेस की लाडली

Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Apr, 2024 09:29 AM

yeh rishta kya kehlata hai fame mohena kumari newn born baby girl first picture

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि 'कीर्ति गोयंका' उर्फ एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी। मोहिना का घर एक बार फिर किलकारियों से गूंज उठा है। मोहिना ने 31 मार्च 2024 को अपनी बेटी को जन्म दिया लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने...

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि 'कीर्ति गोयंका' उर्फ एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी। मोहिना का घर एक बार फिर किलकारियों से गूंज उठा है। मोहिना ने 31 मार्च 2024 को अपनी बेटी को जन्म दिया लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी घोषणा करने से परहेज किया।

 

वहीं अब उनकी लाडली की प्यारी सी झलक सामने आई है। इस वीडियो को मोहिना ने नहीं बल्कि उनके फैंन पेज ने शेयर किया है। वीडियो में नन्नहीं राजकुमारी दादू सतपाल महाराज की गोद में नजर आ रही हैं। वहीं सतपाल महाराज भी अपनी पोती को खूब लाड दुलार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मोहिना कुमारी सिंह ने अपनी बेटी के आने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा- 'मैं वास्तव में दूसरी बार एक लड़की चाहती थी और सुयश भी। दरअसल, मैं हमेशा से एक लड़की और एक लड़का चाहती थी। हर कोई मुझसे कहता रहा कि लड़का ही होगा। मैं बहुत खुश हूं कि अब मेरे पास दोनों हैं, मैं एक मां और एक परिवार के रूप में बहुत संपूर्ण महसूस कर रही हूं। बहुत साफ दिल से मैंने भगवान से बेटी देने की प्रार्थना की और ऐसा हुआ। यह संतुष्टि की एक बड़ी अनुभूति थी, मैं अब शांति में हूं।'

PunjabKesari

मोहिना ने 14 अक्टूबर 2019 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी रचाई थी।  उस समय इस शाही शादी की चर्चा पूरे देश में हुई थी। शादी के करीब ढाई साल बाद कपल ने 15 अप्रैल 2022 एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया जिसका नाम उन्होंने रेयांश रखा है। वहीं अब कपल दूसरी बार  पेरेंट्स बना। 

PunjabKesari

फिलहाल, मोहिना कुमारी की लाडली की पहली झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!