प्यार..तलाक..फिर प्यार:16 साल बाद फिर लेडी लव संग प्यार की कसमें खाएंगे 'ये हैं मोहब्बतें' फेम अमित टंडन, दुल्हनिया के हाथों में सजी पिया के नाम की मेहंदी

Edited By Smita Sharma, Updated: 03 Oct, 2023 02:37 PM

yeh hai mohabbatein fame amit tandon is renewing wedding vows with wife

प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है इसे लफ्जों में बयां नहीं किया जा  सकता। बी-टाउन में ऐसी कई जोड़ियां हैं जो प्यार की मिसाल पेश करती हैं हालांकि कुछ जोड़ियां ऐसी भी हैं जिनके बीच बीच बेइंतेहा प्यार होने के बाद भी शादी जैसा मजबूत बंधन टूटने की कगार पर...

मुंबई: प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है इसे लफ्जों में बयां नहीं किया जा  सकता। बी-टाउन में ऐसी कई जोड़ियां हैं जो प्यार की मिसाल पेश करती हैं हालांकि कुछ जोड़ियां ऐसी भी हैं जिनके बीच बीच बेइंतेहा प्यार होने के बाद भी शादी जैसा मजबूत बंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया। ऐसे में जहां कुछ कपल अपनी राहें अलग कर लेते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी शादी को एक और चांस देते हैं। ऐसा ही एक कपल इस समय चर्चा में है।

PunjabKesari

ये और कोई नहीं बल्कि ये हैं मोहब्बतें फेम अमित टंडन और उनकी पत्नी रूबी हैं। एक समय था जब ये कपल तलाक लेने का मन बना चुका था लेकिन अब दोनों एक बार फिर साथ आ गए हैं। इतना ही नहीं ये कपल एक बार फिर शादी भी रचा रहा है।

PunjabKesari

जी हां, आपने ठीक सुना। कपल शादी के 16 साल बाद एक बार फिर अग्नि को साक्षी मानकर सात वचन लेगा। कपल की शादी का जश्न शुरू भी हो गया है। बीते दिनों ही अमित और रूबी की मेंहदी सेरेमनी थी जिसकी तस्वीरें एक्टर ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

 मेहंदी सेरेमनी में होने वाले दुल्हे राजा अमित हरे कुर्ते के साथ सफेद पैंट में हैंडमस लग रहे थे। वहीं रूबी व्हाइट  कढ़ाई वाला शरारा सूट में खूब जच रही थीं। उन्होंने गुलाबी चमकदार आईशैडो, चमकदार लिपस्टिक, विंग्ड आईलाइनर से अपने लुक को पूरा किया।

PunjabKesari

रूबी ने फूलों से बनी ज्वेलरी पहनी थी। पिया के नाम की मेहंदी लगते ही रूबी के चेहरे अलग सी चमक आ गई। इन तस्वीरों के साथ अमित ने लिखा-"रंग जितना गहरा होगा, प्यार उतना ही गहरा होगा। हम दूसरी बार प्यार में रंगे हैं। उस मेहंदी के लिए। जो भी आए और जिन्होंने इसे बनाने की कोशिश की उन सभी को  बहुत-बहुत धन्यवाद।"

PunjabKesari

बता दें कि अमित साल 2007 में  त्वचा विशेषज्ञ रूबी से शादी की थी। दोनों 2017 में अलग भी हो गए थे वे तलाक लेने के कगार पर भी थे। लेकिन 2017 में उनके रिश्ते के बीच मनमुटाव आ गया। वे तलाक लेने के कगार पर भी थे।

PunjabKesari

लेकिन जब डीएचए (दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण) के अधिकारियों के अनुसार रूबी को दुबई में कुछ सरकारी अधिकारियों को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया तो अमित पत्नी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए। यहीं पर उन्होंने अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया और यह हमेशा के लिए मजबूत हो गया। 

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!