छोटे पर्दे पर देखें ज़ी थिएटर की नई पेशकश 'टाइपकास्ट'

Edited By Auto Desk, Updated: 05 Sep, 2023 02:11 PM

watch zee theatre s new offering  typecast  on the small screen

श्रेयस तलपड़े अभिनीत एवं विजय तेंदुलकर द्वारा लिखा गया ये प्रशंसित टेलीप्ले बेहद प्रासंगिक है

मुंबई। 'टाइपकास्ट', विजय तेंदुलकर के मराठी नाटक 'पाहिजे जातिचे' का दिलचस्प हिंदी रूपांतरण है, जिसमें श्रेयस तलपड़े ने महिपत बब्रुवाहन की भूमिका निभाई है, जो अपने गांव में एमए की डिग्री को पूरा करने वाले पहले दलित हैं। यह नाटक उनके कई संघर्षों को चित्रित करता है क्योंकि उनकी शिक्षा और प्रतिभा के बावजूद, उन्हें शिक्षा जगत और अपने जीवन में भीषण भेदभाव का सामना करना पड़ता है। एक प्रोफेसर के रूप में अपनी नई नौकरी और अपने निजी जीवन की जटिलताओं का वो कैसे सामना करते हैं ,यह देखने लायक है।

सौरभ श्रीवास्तव द्वारा फिल्माए गए इस नाटक में बहचर्चित ओटीटी अभिनेत्री अदिति पोहनकर, अतुल माथुर और उत्कर्ष मजूमदार भी हैं।

कब: 10 सितंबर, 2023

कहां: डिश टीवी और डी2एच रंगमंच एक्टिव और एयरटेल थिएटर पर

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!