विवेक रंजन अग्निहोत्री ने विदेशी टूरिस्ट्स के साथ हुए घिनौने अपराधों पर उठाई आवाज

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 04 Mar, 2024 03:19 PM

vivek agnihotri raised his voice on committed against foreign tourists

विवेक रंजन अग्निहोत्री इंडियन सिनेमा में सबसे समझदार और ज़िम्मेदार फिल्म मेकर्स में से एक हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। विवेक रंजन अग्निहोत्री इंडियन सिनेमा में सबसे समझदार और ज़िम्मेदार फिल्म मेकर्स में से एक हैं। ये पाइअनिर डायरेक्टर जो देश का इंडिक फिल्म मेकर भी जाने जाते हैं, अपनी रियल लाइफ स्टोरीज के धराओं के साथ दर्शकों और समाज को प्रेरित करते हैं। जब उनकी फिल्में जैसी 'द ताशकंद फाइल्स', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द वैक्सीन वॉर', दर्शकों के दिल पर गहरा प्रभाव छोड़ चुके हैं, ऐसे में उनकी बातें और सोच भी मायने रखते हैं। हर बार, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने उनके आस-पास होने वाले घटनाओं और क्राइम के बारे में खुलकर बात की हैं। इसका हालिया उधारन एक यह देखा गया है कि फिल्म मेकर ने देश में विदेशी टूरिस्ट्स के साथ हुए घिनोनी अपराध और हमले पर अपनी आवाज उठाई है।

हाल ही में एक मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक फॉरेन कपल के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 7 लोगों ने एक विदेशी महिला का यौन शोषण किया था।
कपल द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर रेस्पॉन्ड करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर कहा,
"मैंने कुछ समय से इस अकाउंट को फॉलो किया है। वे भारत में उनके कमाल के एडवेंचर बाइक ट्रिप के वीडियो पोस्ट करते हैं। यह दुख की बात है कि 7 लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया है। दुखद।

कई विदेशी महिला टूरिस्ट्स को इसका सामना करना पड़ता है। अगर हमारा टूरिज्म ग्लोबली बढ़ना है तो हम इसे बर्दास्त नहीं कर सकते।"

ये एक उधार है जहां इंडिक फिल्म निर्माता ने अपराध और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। विवेक रंजन अग्निहोत्री सिर्फ एक इंडिक फिल्म निर्माता नहीं हैं, बाल्की वो देश के एक ज़िम्मेदार नागरिक भी हैं और उनका काम आज के लोगों और युवाओं पर एक गहरा प्रभाव छोड़ता है, इसलिए उन्हें हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

इस बीच, प्रोजेक्ट्स की बात करें तो काम के मोर्चे पर, जाने माने फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री 'द दिल्ली फाइल्स' और एस.एल. भैरप्पा के उपन्यास पर आधारित 'पर्व' नाम की फिल्म पर काम कर रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!