कोई मिल गया,मेरा दिल गया:जल्द दुल्हन बनेंगी 'तारक मेहता' की सोनू भिड़े, फिल्मी अंदाज में बॉयफ्रेंड ने झील मेहता को किया प्रपोज

Edited By Smita Sharma, Updated: 03 Jan, 2024 01:50 PM

tmkoc sonu aka jheel mehta says yes to boyfriend s marriage proposal

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'आत्माराम भिड़े' की छोटी सी बेटी 'सोनू भिड़े' तो तो आप सबको याद ही होगी। सोनू भिड़े का रियल नाम झील मेहता है। अब सोनू  शादी रचाने जा रही हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। सोनू उर्फ एक्ट्रेस झील मेहता को उनका रियल लाइफ तप्पू...

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'आत्माराम भिड़े' की छोटी सी बेटी 'सोनू भिड़े' तो तो आप सबको याद ही होगी। सोनू भिड़े का रियल नाम झील मेहता है। अब सोनू  शादी रचाने जा रही हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। सोनू उर्फ एक्ट्रेस झील मेहता को उनका रियल लाइफ तप्पू मिल गया है। हाल ही में उनके रियल लाइफ हीरो ने उन्हें फिल्मी अंदाज में शादी के लिए प्रोपज किया।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर एक्टिव झील मेहता ने इस प्रपोजल का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें लड़का डांस करते हुए उनके सामने शादी के लिए उन्हें प्रपोज करता दिख रहा।

PunjabKesari

इस वीडियो में कुछ दोस्त झील की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें स्टेज पर लेकर आते हैं और फिर उनका बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे उनके सामने डांस करते हुए उन्हें प्रपोज करते हैं।

PunjabKesari

झील उन्हें गले से लगा लेती हैं और शादी का प्रपोजल स्वीकार कर लेती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अपने अंदर छिपे प्यार का भी इजहार किया है। उन्होंने लिखा है, 'कोई मिल गया मेरा दिल गया।' इसी के साथ सोनू यानी झील ने #LoveAJkal हैशटैग भी दिया है।

PunjabKesari

बता दें कि झील ने साल 2008 से लेकर 2012 तक इस शो में सोनू का किरदार निभाया था।

PunjabKesari

अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा नहीं हैं। उन्हों ने साल 2008 से लेकर 2012 तक इस शो में सोनू का किरदार निभाया था। शो छोड़ने की वजह उनकी पढ़ाई थी। तारक मेहता छोड़ने के बाद वो किसी शो में नजर नहीं आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jheel Mehta (@jheelmehta_)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!