सुशांत को लेकर Wikipedia में जा रही गलत जानकारी! बहन प्रियंका ने अपील करते हुए कहा- 'ना लिखें आत्महत्या'

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Jul, 2021 09:14 AM

sushant sister priyanka urges to change cause of death from suicide on wikipedia

बाॅलीवुड के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का इस दुनिया से यूं अचानक चले जाना उनके फैंस के लिए एक बड़ा धक्का था। दिवंगत  सुशांत के फैंस ने जहां इसे हत्या करार दिया तो वहीं पुलिस और अन्य तमाम लोग इसे आत्महत्या बताते रहे। हालांकि सुशांत के निधन के 1 साल बाद...

मुंबई: बाॅलीवुड के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का इस दुनिया से यूं अचानक चले जाना उनके फैंस के लिए एक बड़ा धक्का था। दिवंगत  सुशांत के फैंस ने जहां इसे हत्या करार दिया तो वहीं पुलिस और अन्य तमाम लोग इसे आत्महत्या बताते रहे। हालांकि सुशांत के निधन के 1 साल बाद भी उनकी 
मौत की वास्तविक वजह क्या थी ये आज भी एक राज ही है।  

PunjabKesari

सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनकी बहनों ने भी उन्हें न्याय दिलाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी। अब सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन प्रियंका ने सोमवार को ट्विटर पर विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स और सह-संस्थापक लैरी सेंगर से उनकी मृत्यु का कारण बदलने का आग्रह किया है। विकिपीडिया ने अभी तक सुशांत की मौत का कारण आत्महत्या बताया है।

PunjabKesari

प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा-'मैं सुशांत की बहन हूं। आज की दुनिया में इंफॉर्मेशन ही पावर है, ऐसे में तथ्यों पर टिके रहना ही उचित है और यही सबसे अच्छी बात है जो हम कर सकते हैं।' #JusticeforSushant आपको बता दें कि प्रियंका सिंह पेशे से वकील हैं। 

PunjabKesari

वहीं प्रियंका ने अपने एक और ट्वीट में यह जानकारी दी है कि अंडर विकिपीडिया में सुशांत की हाइट की जानकारी गलत दी गई है। प्रियंका ने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सुशांत अपनी हाइट 183CM बता रहे हैं, जबकि विकिपीडिया में उनकी हाइट 178CM बताई जा रही है।

 

उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा- 'विकी पेज पर सुशांत की हाइट को बदलकर 183cm कर दें, क्योंकि खुद से ज्यादा विश्वसनीय स्रोत कौन हो सकता है। सुशांत के मुंह से सुनिए।'

 

प्रियंका ने इसके बाद एक धुंधली हुई तस्वीर के साथ लिखा-'मैं उसकी बहन हूं और मैं इस बात की पुष्टि करती हूं कि उसकी लंबाई वाकई में 183 सेमी है। सुशांत की मौत के मामले के मैट्रिक्स के लिए उनकी लंबाई महत्वपूर्ण है।'प्रियंका सिंह ने इसके साथ वोग मैंगजीन के लिए केंडल जेनर संग सुशांत की ली गई तस्वीर शेयर की हैं और कहा है कि केंडल ने हाई हील्स पहन रखा है। 

PunjabKesari

सुशांत सिंह राजपूत साल 2020, 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। लोगों ने उस समय ये कहना शुरू कर दिया था कि सुशांत की हत्या हुई है। एक्टर के पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया है और उनके अकाउंट से पैसे निकाले है। इस शिकायत के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। अकाउंट से रुपये निकालने की जांच ईडी ने शुरू की थी और जांच के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद केस में एनसीबी ने भी अपनी जांच शुरू की थी। एनसीबी ने जांच के दौरान कई स्टार्स से पूछताछ की थी। गौरतलब है कि सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!