प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी का हुआ तलाक, शादी के 4 साल बाद अलग हुए जोई जोनास और सोफी टर्नर

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Sep, 2023 10:36 AM

sophie turner and joe jonas announce divorce

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी यानी हॉलीवुड के फेमस सिंगर जोई जोनास और एक्ट्रेस सोफी टर्नर के रास्ते अलग हो गए हैं। जी हां, सही सुना आपने..सोफी टर्नर और जोई का तलाक हो गया है। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए की...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी यानी हॉलीवुड के फेमस सिंगर जोई जोनास और एक्ट्रेस सोफी टर्नर के रास्ते अलग हो गए हैं। जी हां, सही सुना आपने..सोफी टर्नर और जोई का तलाक हो गया है। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए की है। हालांकि, अलगाव का फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया है। इस खबर से सोफी और जोई के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

PunjabKesari

सोफी टर्नर ने जोई संग अपने तलाक की पुष्टि करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "हम दोनों का बयान: चार शानदार सालों के बाद हमने आपसी सहमति से अपनी इस शादी को सौहार्दपूर्ण ढंग से खत्म करने का फैसला लिया है। ऐसा क्यों है इसके बारे में कई अटकलें हैं, लेकिन असल में यह एक संयुक्त फैसला है और हमें पूरी उम्मीद है कि हर कोई हमारी और हमारे बच्चों की प्राइवेसी की इच्छा का सम्मान करेगा।" 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by S O P H I E T U R N E R (@sophiet)

 

बता दें, प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी जोई जोनास और सोफी टर्नर ने साल 2019 में शादी रचाई थी। दोनों की बेहद ही सीक्रेट तरीके से हुई थी। शादी के बाद जोई और सोफी ने दो बेटियों का स्वागत किया। साल 2020 में सोफी ने बेटी विल्ला और 2022 में दूसरी बेटी को जन्म दिया था।
 PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!