अपने पिंड पहुंच शहनाज ने मचाया धमाल: खेतों में शाहरुख खान वाला पोज..ट्यूबवेल से पिया पीना, भाई संग गुरुद्वारे में छका लंगर

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Dec, 2023 04:26 PM

shehnaaz gill visits gurudwara with brother shehbaz enjoy in fields

पंजाब की कैटरीना यानि शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं।  इन दिनों शहनाज गिल काम से ब्रेक लेकर  अपने गांव में पहुंची हैं।  यहां से एक्ट्रेस की कई फोटोज और वीडियोज सामने आए...

मुंबई: पंजाब की कैटरीना यानि शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं।  इन दिनों शहनाज गिल काम से ब्रेक लेकर  अपने गांव में पहुंची हैं।  यहां से एक्ट्रेस की कई फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं। वह कभी भाई शहबाज और दादा-दादी संग पोज देती नजर आईं तो कभी गुरुद्वारे में प्रार्थना करती दिखीं। वहीं, अब लेटेस्ट वीडियो में शहनाज अपने गांव में उधम मचाती दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 

वह खेतों में पोज देती हैं तो कभी वह बच्चों संग खेलती हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है और एक्ट्रेस गांव की सड़क पर चलते हुए दिखती हैं। इस दौरान वह खेत के बीच एक रेड़ी पर खड़ी होकर शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज भी देती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

इस वीडियो में शहनाज गिल गांव की अलग-अलग जगह पर खूब सारी मस्ती करती हुई दिखती हैं। शहनाज ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'धैनपुर में आपका स्वागत है।' शहनाज के इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

 

काम की बात करें तो शहनाज को पॉपुलैरिटी रियलिटी शो बिग बॉस 13 से मिली। इस शो ने शहनाज को स्टार बना दिया। शहनाज गिल को सलमान खान ने बॉलीवुड में मौका दिया। वह फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आईं। आखिरी बार शहनाज भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर के साथ फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में नजर आई थीं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!