करीना कपूर के साथ Lip Kiss की वीडियो लीक होने पर शाहिद कपूर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा-पूरी तरह से टूट गया था

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Jul, 2023 12:46 PM

shahid broke silence for first time after video of lip kiss with kareena leaked

एक समय में शाहिद कपूर और करीना कपूर के अफेयर के खूब चर्चे थे। दोनों साल 2004 के दौरान एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उसी दौरान दोनों का नाइट क्लब का एक वीडियो भी लीक हुआ था, जिसमें वे एक-दूसरे को किस करते  नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद काफी विवाद...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक समय में शाहिद कपूर और करीना कपूर के अफेयर के खूब चर्चे थे। दोनों साल 2004 के दौरान एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उसी दौरान दोनों का नाइट क्लब का एक वीडियो भी लीक हुआ था, जिसमें वे एक-दूसरे को किस करते  नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद काफी विवाद हुआ था। वहीं, अब सालों बाद शाहिद कपूर ने पहली बार इस पर बात की है और बताया कि इसके बाद वह पूरी तरह से टूट गए थे। 

PunjabKesari


हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने कहा, "उस समय मैं पूरी तरह से टूट गया था। उस समय मैं 24 साल का एक बच्चा था और जब यह घटना घटी, उसके बाद, मुझे ऐसा लगा कि किसी ने मुझसे मेरी प्राइवेसी छीन ली है और मैं इसे बचाने के लिए कुछ नहीं कर पा रहा था। मैं पूरी तरह से परेशान था कि क्या हो रहा है और ऐसे क्यों हो रहा है। मैं उस उम्र में काफी परेशान था। अपनी भावनाओं को नहीं समझ पा रहा था। मैं एक लड़की को डेट कर रहा था। मुझको पता नहीं था कि लड़की के साथ कैसे रहते हैं। आप दोनों दो अलग जगहों से हो और आप दोनों भी कलाकार हो और ऐसा हो जाता है।"

बता दें, शाहिद कपूर और करीना कपूर ने चुप चुप के, 36 चाइना टाउन, जब वी मेट और फिदा जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। फिल्मों में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। उन दिनों दोनों के अफेयर के खूब चर्चे उड़े थे। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद करीना कपूर ने सैफ अली खान को डेट करने लगी और फिर उनसे शादी कर ली। वहीं, शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज कर ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!