म्यूजियम में तब्दील होगी दिवंगत स्टार दिलीप कुमार और राज कपूर की पुश्तैनी हवेली, शुरू हुईं हवेलियों की मरम्मत

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Oct, 2022 12:19 PM

repair work starts on dilip kumar and raj kapoor ancestral house

पेशावर में दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार और राज कपूर के घरों की मरम्मत शुरू हो गई है। दरअसल, पाकिस्तान के राज्य खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने जनवरी 2021 में दिवंगत एक्टर्स के पेशावर में मौजूद पुश्तैनी घरों को म्यूजियम में बदलने की घोषणा की थीं। वहीं...

मुंबई: पेशावर में दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार और राज कपूर के घरों की मरम्मत शुरू हो गई है। दरअसल, पाकिस्तान के राज्य खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने जनवरी 2021 में दिवंगत एक्टर्स के पेशावर में मौजूद पुश्तैनी घरों को म्यूजियम में बदलने की घोषणा की थीं।

PunjabKesari

वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सरकार की योजना के अनुसार दोनों बॉलीवुड सितारों के घरों को उनकी मूल स्थिति में बहाल किया जाएगा। शुरुआत में दोनों घरों से मलबा हटाकर मरम्मत का काम शुरू किया गया।

PunjabKesari

इस बीच दिलीप कुमार के भतीजे फवाद इशाक ने अपने चाचा और राज कपूर के पुश्तैनी घर को बहाल करने के सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि जब तक दिलीप कुमार जीवित रहे पेशावर से उनका लगाव कभी कम नहीं हुआ।

PunjabKesari

गौरतलब है कि राज कपूर का पुश्तैनी घर कपूर हवेली के नाम से जाना जाता है। ये हवेली पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में है। दिलीप कुमार का घर भी पेशावर के इसी इलाके में स्थित है।

PunjabKesari

बताया जाता है कि दिलीप कुमार का परिवार शहर के एक बिजी मार्केट में छोटी सी गली के एक साधारण घर में रहता था। घर का दरवाजा अब गिर चुका है और छत भी नहीं हैं। घर का भीतरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसके बाद खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने इसे पुनरनिर्माण का फैसला किया।

PunjabKesari

साल 1947 में भारत और पाकिस्तान का विभाजन होने से पहले राज कपूर और दिलीप कुमार का बचपन और जीवन का शुरूआती हिस्सा गुजारा यहीं गुजरा है। भारत आने के बाद दिलीप कुमार चाहते थे कि उनकी हवेली को म्यूजियम में बदल दिया जाए ताकि पाकिस्तान में उनके पुरखों की यादों को संभालकर रखा जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!