डांसिंग के बाद अब एक्टिंग करती नजर आएंगी Nora Fatehi, इस फिल्म में Vidyut Jammwal संग आएंगी नजर

Edited By kahkasha, Updated: 23 Aug, 2023 01:12 PM

nora fatehi is going to make acting debut will be seen with vidyut jammwal

फिल्म की रिलीज डेट भी जल्द अनाउंस हो सकती है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने दमदार डांस मूव्स के लिए जानी जाती है। उनके डांस का हर कोई दीवाना है। नोरा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में डांस नबंर्स किए हैं। जो काफी हिट हुए हैं। लेकिन इस बार नोरा अपनी एक्टिंग का जलवा भी दिखाने वाली हैं। 


नोरा करने जा रही बॉलीवुड डेब्यू
जी हां, नोरा फतेही जल्द ही बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही है। खबरें है कि, वह एक्टर विद्दुत जामवाल की अपकमिंग फिल्म क्रेक में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एक स्पोर्ट एक्शन फिल्म होगी, जिसमें नोरा लीड एक्ट्रेस की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म विद्दुत जामवाल के प्रोडक्शन एक्शन हीरो के बैनर तले ही बन रही है। फिलहाल फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है। लेकिन खबरें है कि, इस फिल्म को आदित्य दत्त डायरेक्ट करने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म में अर्जुन रामपाल भी नजर आ सकते हैं। फिल्म की रिलीज डेट भी जल्द अनाउंस हो सकती है। 

इन फिल्मों में भी आएंगी नजर 
इसके अलावा नोरा फतेही कॉमेडी फिल्म 100 प्रेसेंट में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह शहनाज गिल और रितेश देशमुख के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा इनकी पाइपलाइन में कुणाल खेमू की फिल्म मडगांव एक्सप्रेस, डांसिंग डैड और मटका भी शामिल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!