सलमान से मिलने ग्लैक्सी अपार्टमेंट पहुंचे  CM एकनाथ शिंदे, फायरिंग इंसीडेंट के बाद सामने आई भाईजान की पहली तस्वीर

Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Apr, 2024 05:58 PM

maharashtra chief minister meets salman khan after firing incident

बाॅलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर हाल ही में फायरिंग हुईं थी। फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से पकड़ लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार दोपहर दोनों आरोपी विक्की साह गुप्ता (24) और सागर जोगेंद्र पाल (21) को मुंबई कोर्ट में पेश...

मुंबई: बाॅलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर हाल ही में फायरिंग हुईं थी। फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से पकड़ लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार दोपहर दोनों आरोपी विक्की साह गुप्ता (24) और सागर जोगेंद्र पाल (21) को मुंबई कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं मुंबई स्थित घर पर फायरिंग के बाद सलमान खान को पहली बार कैप्चर किया गया।

PunjabKesari

 

दरअसल,  16 अप्रैल को सलमान से मुलाकात करने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। दोनों की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इनमें उन्हें बातचीत करते देखा जा सकता है। सलमान और एकनाथ शिंदे के साथ एक्टर के पिता सलीम खान को भी देखा जा सकता है। 

PunjabKesari


जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिंदे ने सलमान खान और उनके परिवार से कुछ देर बात की।इस दौरान उन्होंने एक्टर को आश्वासन दिया कि उन्हें और उनके परिवार की सिक्योरिटी बढ़ा दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में वो किसी भी तरह की अंडरवर्ल्ड की एक्टिविटी को नहीं सहेंगे भले ही वो कोई बिश्नोई गैंग ही क्यों न हो।

PunjabKesari


इससे पहले 15 अप्रैल को सलमान खान से मिलने के लिए राज ठाकरे पहुंचे थे। इसके अलावा एक्टर खुद भी भारी सिक्योरिटी के बीच बाहर निकले थे हालांकि सिक्योरिटी के चलते उनकी तस्वीरें सामने नहीं आ पाई थीं।

कुछ साल पहले बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकियों के बाद से सलमान खान काफी टाइट सिक्योरिटी में रह रहे हैं लेकिन भारी सिक्योरिटी के बावजूद 14 अप्रैल को सुबह 4.50 बजे सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अनजान लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। दो अनजान लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की थी। दोनों शूटर बाइक से आए थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए। अब दोनों को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!