Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Mar, 2024 04:30 PM
एक्ट्रेस और IPL होस्ट सुखमनी सदाना की लाइफ में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। सुखमनी सदाना दोबारा दुल्हन बन गई हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। सुखमनी सदाना ने 3 मार्च 2024 एक्टर सनी गिल संग शादी रचाई। कपल लावां फेरे लेकर एक-दूजे का हुआ।
मुंबई: एक्ट्रेस और IPL होस्ट सुखमनी सदाना की लाइफ में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। सुखमनी सदाना दोबारा दुल्हन बन गई हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। सुखमनी सदाना ने 3 मार्च 2024 एक्टर सनी गिल संग शादी रचाई। कपल लावां फेरे लेकर एक-दूजे का हुआ।
सुखमनी सदाना ने अपनी वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो हसीना ने पीकॉक एम्ब्रॉयडरी वाले ब्राइट रेड कलर घरारा पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। गोल्डन, एमराल्ड और रूबी नेकलेस, एक मांग टीका, इयररिंग्स लाल चूड़ा और गोल्डन कलीरे दुल्हनिया बनीं सुखमनी के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
वहीं दुल्हे राजा की बात करें तो वह रेड एंड ग्रीन कलर की पैचवर्क वाली आइवरी कलर की शेरवानी में काफी जच रहे हैं। उन्होंने अपने आउटफिट को एक रूबी नेकलेस और एक पर्ल एंड रूबी ब्रोच वाली पगड़ी के साथ जोड़ा था।
बता दें कि सुखमनी सदाना अपने मल्टी-स्प्रेड प्रोफेशनल फ्रंट के लिए जानी जाती हैं। वह न केवल एक एक्टिव फिल्म स्क्रिप्ट राइटर हैं (जो 'रॉकेट्री' फिल्म की लेखक टीम का हिस्सा रही हैं) बल्कि एक एक्ट्रेस और होस्ट भी हैं। सुखमनी ने 2023 में मेन आईपीएल होस्ट का पद हासिल किया था।
उन्होंने 'फोर्ब्स टॉप 30 टैलेंट लीडर्स' शो की भी मेजबानी की है। इसके अलावा, वह सिंगर दिलजीत दोसांझ स्टारिंग नेटफ्लिक्स ओरिजनल 'जोगी' के लेखकों की टीम का भी हिस्सा रही हैं। वहीं सनी गिल एक कनाडाई-भारतीय एक्टर हैं, जिन्होंने 2011 में फिल्म 'जो हम चाहें' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।