ये है दुनिया का सबसे अजीबोगरीब फल, नाम है 'भूतिया सेब'

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Dec, 2023 06:17 PM

ghost apples spotted in michigan photos viral

दुनियाभर में सेब अधिक खाया जाने वाला फल है। सेब को फलों में बहुत पौष्टिक माना जाता है। कहावत है कि अगर आप रोजाना सेब खाते हैं तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। तो पूरी दुनिया में सेब की कई किस्में मौजूद हैं, जिनमें से कुछ का तो आपने स्वाद भी चखा...

मुंबई: दुनियाभर में सेब अधिक खाया जाने वाला फल है। सेब को फलों में बहुत पौष्टिक माना जाता है। कहावत है कि अगर आप रोजाना सेब खाते हैं तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। तो पूरी दुनिया में सेब की कई किस्में मौजूद हैं, जिनमें से कुछ का तो आपने स्वाद भी चखा हो, लेकिन कुछ से आप आज भी अनजान होंगे, लेकिन आज जिस सेब के बारे में हम बताने वाले हैं, उसके बारे में शायद ही आपको पता होगा। इस सेब का नाम है 'भूतिया सेब'।सोशल मीडिया पर अक्सर इस फल के वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं। 

PunjabKesari

दरअसल, ये दुनिया का एक ऐसा फल है जिसे कोई खा नहीं सकता। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस पोस्ट को @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है- 'क्या आप जानते हैं? 'भूतिया सेब' एक ऐसा फिनोमिना है, जिसमें बर्फीली बारिशहोने पर पेड़ों पर लगे सेबों पर बर्फ जम जाती है और फिर इस बर्फीले खोल को छोड़कर सेब नीचे गिर जाता है।ये भूतिया सेब मिशिगन में देखे गए थे।'

 

सबसे पहले साल 2019 में अमेरिकीय राज्य मिशिगन के एक किसान ने इस 'भूतिया सेब' के बारे में जानकारी दी थी। किसान ने अपने बगीचे में बर्फ से बने इन सेब की संरचना को देखा था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!