वरमहालक्ष्मी पर्व: यश की पत्नी ने की बच्चों संग शेयर कीं तस्वीरें,धोती कुर्ता में क्यूट लगे यथर्व तो लंहगे में प्यारी दिखीं KGF स्टार की बिटिया

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Aug, 2022 01:22 PM

yash wife radhika pandit does varamahalakshmi puja with children

साउथ सुपरस्टार यश ने' केजीएफ' से देश ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इस फिल्म में यश ने जितना खतरनाक किरदार निभाया है असल जिंदगी में वह उतने ही शांत और आदर्श फैमिली मैन हैं। यश ही नहीं उनकी पत्नी राधिका भी कन्नड फिल्मों की...

मुंबई: साउथ सुपरस्टार यश ने' केजीएफ' से देश ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इस फिल्म में यश ने जितना खतरनाक किरदार निभाया है असल जिंदगी में वह उतने ही शांत और आदर्श फैमिली मैन हैं। यश ही नहीं उनकी पत्नी राधिका भी कन्नड फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। राधिका अक्सर परिवार संग बिताए लम्हों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

PunjabKesari

हाल ही में राधिका ने अपने बच्चों के साथ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह वरमहालक्ष्मी पर्व की पूजा करती नजर आ रही हैं। पूजा के लिए राधिका और उनके दोनों बच्चे ने ट्रेडिशनल आउटफिट को चुना।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो राधिका कांजीवरम साड़ी में बला की खूबसूरत दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, माथे पर बिंदी, झुमके, हार राधिका के लुक को परफेक्ट बना रहा है।वहीं आयरा रेड चोली और प्रिंटिंड लहंगे में क्यूट दिख रही हैं।

PunjabKesari

इस दौरान यश के बेटे यथर्व येलो कुर्ते और व्हाइट थोती में प्यारे दिखे। आयरा और यथर्व मां संग पूजा करते बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ राधिका ने लिखा-'देखो कल मेरी पूजा में किसने मेरी मदद की...हमारी पुट्टा लक्ष्मी ने (वह ज्यादा खा रही थी, इसकी एक अलग कहानी है)। मुझे आशा है किआप सभी का त्योहार बहुत अच्छा रहा होगा। वरमहालक्ष्मी की शुभकामनाएं।' फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

राधिका और यश ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की पहली मुलाकात एक टीवी शो के दौरान हुई थी। इसी दौरान यश राधिका को पसंद करने लगे थे। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार। दोस्ती से प्यार तक का सफर तय करने के बाद 9 दिसंबर 2016 को दोनों ने शादी रचाई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!