दौड़कर आई महिला फिर तेलुगू एक्टर एनटी रामास्वामी पर दनादन बरसाए थप्पड़, वजह सुनते ही आप कहेंगे तौबा-तौबा!

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Oct, 2024 09:24 AM

woman slaps telugu actor nt ramaswamy over his villainous role in love reddy

तेलुगू एक्टर एनटी रामास्वामी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर की हालत देख आप भी हैरान हो सकते हैं। वीडियो में जो देखने को मिल रहा है वो कोई एक्टर कभी नहीं चाहेगा और अगर उसे पता चले कि उसकी कमाल की...

मुंबई: तेलुगू एक्टर एनटी रामास्वामी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर की हालत देख आप भी हैरान हो सकते हैं। वीडियो में जो देखने को मिल रहा है वो कोई एक्टर कभी नहीं चाहेगा और अगर उसे पता चले कि उसकी कमाल की एक्टिंग ही उस पर भारी पड़ रही है तो वो अपने काम से ही तौबा कर लेगा।

PunjabKesari

दरअसल, एक्टर अपनी फिल्म 'लव रेड्डी' की स्क्रीनिंग के लिए एक थिएटर में पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला दौड़ते हुए मंच पर आई और उन पर ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बारिश करने लगी।  इस घटना के बाद एनटी रामास्वामी भी परेशान हो गए और सोच में पड़ गए कि उनकी गलती क्या थी।

PunjabKesari

 

महिला ने एक्टर की शर्ट भी फाड़ दी। वो जैसे-तैसे अपने दोनों हाथों से खुद को बचाते दिखे। वहां मौजूद बाकी लोग भी उन्हें बचाते रहे। इस पूरी घटना के बाद एक्टर वहां से जाते नजर आए। वहीं महिला जोर-जोर से चिल्लाती दिखी। अब इस हरकत के पीछे क्या वजह थी ये भी सामने आ गई है जिसे जानने के बाद हर कोई हैरत में पड़ गया है। 

PunjabKesari

दरअसल एक्टर ने इस फिल्म में विलेन का रोल प्ले किया था। वीडियो में शुरुआत में एक क्लिप दिखाया जा रहा है जो 'लव रेड्डी' का है के एक सीन से होती है। इसमें पहले तो उनका किरदार अपने सिर पर ईंट के टुकड़े से मारता है और फिर बाद में एक्ट्रेस के सिर पर दे मारता है। इसके बाद दर्शक सिनेमाहॉल में तालियां बजाते दिख रहे हैं। इसी बीच वो महिला आती हैं और उन्हें तमाचे मारने लगती हैं। वह पूछती हैं कि लीड कपल को परेशान क्यों किया, जिसपर लोग उन्हें समझाते हैं कि ये सिर्फ एक फिल्म है। 

PunjabKesari

फिल्म की बात करें 'लव रेड्डी' का निर्देशन स्मरण रेड्डी ने किया है। इसकी कहानी में काफी ज्यादा रोमांस है लेकिन एक शख्स प्यार करने वाले कपल के लिए मुसीबत है। इसी शख्स का किरदार एनटी रामास्वामी ने निभाया है। ये फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!