'हंटर' की शूटिंग के दौरान घायल हुए सुनील शेट्टी, पसलियों में आई चोट, एक्टर ने दिया अपना हेल्थ अपडेट

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Nov, 2024 04:33 PM

suniel shetty injured during the shooting of hunter

बॉलीवुड़ के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी के फैंस के लिए हाल ही में एक परेशान करने देने खबर सामने आई है। एक्टर मुंबई में वेब सीरीज 'हंटर' की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए है, जिससे उनकी पसलियों में चोट लग गई। इस बात की जानकारी हाल ही में सुनील शेट्टी ने...

मुंबई. बॉलीवुड़ के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी के फैंस के लिए हाल ही में एक परेशान करने देने खबर सामने आई है। एक्टर मुंबई में वेब सीरीज 'हंटर' की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए है, जिससे उनकी पसलियों में चोट लग गई। इस बात की जानकारी हाल ही में सुनील शेट्टी ने खुद फैंस को दी है और बताया कि वह अब ठीक हैं।

  

 

 

सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा- छोटी सी चोट, कुछ सीरियस नही है। मैं बिलकुल ठीक हूं और अगले शूट के लिए तैयार हूं। आप सबके प्यार और ध्यान के लिए धन्यवाद #ऑनसेट"। 

 

PunjabKesari


वहीं, एक्टर के प्रवक्ता ने बताया था कि- डॉक्टर सेट पर आए और ढक्टर को दवाइयां दीं, जिसके बाद उन्होंने शूटिंग फिर से शुरू की। यह मामूली चोट थी।"


वर्कफ्रंट पर सुनील शेट्टी की सीरीज 'हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा' प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा द्वारा निर्मित और निर्देशित है। एक्शन थ्रिलर के पहले सीज़न में सुनील शेट्टी ए.सी.पी. विक्रम सिन्हा की मुख्य भूमिका में हैं और ईशा देओल, राहुल देव, बरखा बिष्ट, मिहिर आहूजा, टीना सिंह, चाहत तेजवानी, करणवीर शर्मा, सिद्धार्थ खेर, गार्गी सावंत और पवन चोपड़ा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!