'बाबू जी का आशीर्वाद' डैड डेविड धवन की Blessings के साथ वरुण ने की 2022 की शुरुआत, बाप बेटी की जोड़ी पर फैंस ने खूब लुटाया प्यार

Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Jan, 2022 03:19 PM

varun dhawan begins 2022 with dad david dhawan s blessings

बी-टाउन के कई स्टार्स ने वेकेशन पर जाकर ट्रैवल कर अपने नए साल का स्वागत किया है। वहीं कुछ ने फैमिली संग साल 2022 का जश्न मनाया। वहीं एक्टर वरुण धवन ने बाबू जी के आशीर्वाद यानि पिता डेविड धवन के आशीर्वाद से अपने नए साल की शुरुआत की। रविवार सुबह वरुण...

मुंबई: बी-टाउन के कई स्टार्स ने वेकेशन पर जाकर ट्रैवल कर अपने नए साल का स्वागत किया है। वहीं कुछ ने फैमिली संग साल 2022 का जश्न मनाया। वहीं एक्टर वरुण धवन ने बाबू जी के आशीर्वाद यानि पिता डेविड धवन के आशीर्वाद से अपने नए साल की शुरुआत की।

PunjabKesari

रविवार सुबह वरुण ने डैड डेविड धवन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में वरुण नए साल की शुरुआत के लिए 'उनका आशीर्वाद मांगते हुए' नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में वरुण डेविड के पैरों के पास बैठे हैं।

PunjabKesari

वहीं दिग्गज निर्देशक मुस्कुराते हुए बेटे के सिर पर हाथ रख आशीर्वाद दे रहे हैं। ववरुण ने पोस्ट को कैप्शन दिया- इस साल सभी का आशीर्वाद लें। नववर्ष की शुभकामनाएं।

PunjabKesari

बाप बेटे की इस जोड़ी पर फैंस से लेकर स्टार्स तक प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने तो वरुण और डेविड की जोड़ी को 'परफेक्ट पिता-पुत्र की जोड़ी' करार कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

बता दें कि वरुण धवन ने करण जौहर की फिल्म  'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था 2014 में फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में पहली बार उन्होंने अपने पिता के साथ काम किया था। डेविड ने तीन दशकों में कई कॉमेडी और एक्शन फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया है। डेविड को बॉलीवुड के सबसे बड़े कॉमेडी फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

काम की बात करें तो वरुण की आखिरी रिलीज 2020 में उनके पिता की फिल्म कुली नंबर 1 थी। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह कृति सेनन के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म भेड़िया में और कियारा आडवाणी संग कॉमेडी ड्रामा फिल्म जुग जुग जीयो में नजर आएंगे। कियारा और वरुण के अलावा इस फिल्म मेंअनिल कपूर और नीतू कपूर भी हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!