नारायण हाउस की त्रिदेवी: माथे पर चंदन का टीका...दो पोनीटेल..येलो कुर्ती..दादी और मां संग पोज देती त्विषा पर आया सबका दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Oct, 2022 02:16 PM

tvisha look super cute as she pose with mummy and dadi

बाॅलीवुड सिंगर आदित्य नारायण और पत्नी श्वेता अग्रवाल के घर इसी साल फरवरी में एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने। कपल ने अपनी लाडली का नाम त्विषा नारायण झा रखा है। त्विषा के जन्म के बाद से नारायण झा की दुनिया उसके आगे पीछे घूम रही है। सोशल मीडिया पर...

मुंबई: बाॅलीवुड सिंगर आदित्य नारायण और पत्नी श्वेता अग्रवाल के घर इसी साल फरवरी में एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने। कपल ने अपनी लाडली का नाम त्विषा नारायण झा रखा है। त्विषा के जन्म के बाद से नारायण झा की दुनिया उसके आगे पीछे घूम रही है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर अक्सर त्विषा की मां श्वेता, पापा आदित्य तो कभी दादा दादी संग सुपर क्यूट तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। वहीं एक बार फिर इंटरनेट पर त्विषा की प्यारी सी तस्वीरें छाई हुई है।

PunjabKesari

इस तस्वीर को आदित्य नारायण ने शेयर किया है। शेयर की तस्वीर में त्विषा मां श्वेता और दादी दीपा नारायण झा के साथ नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो श्वेता रेड सूट में खूबूसूरत लग रही हैं। वहीं  दीपा नारायण सी ग्रीन सूट में नजर आ रही हैं। वहीं नन्हीं त्विषा येलो कुर्ती और व्हाइट प्लाजो पैंट में बेहद प्यारी दिख रही हैं।

 

 

माथे पर चंदन का टीका और दो पोनीटेल त्विषा के लुक को सुपर क्यूट बना रहे हैं। तस्वीर में त्विषा मम्मी और दादी के हाथों के सहारे से बैड पर खड़ी नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ आदित्य ने लिखा-त्रिदेवी। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने करीब 10 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1 दिसंबर 2020 को शादी रचाई थी। इसके बाद 24 फरवरी 2022 को कपल ने अपनी बेटी त्व्षिा नारायण झा का अपनी जिंदगी में स्वागत किया।

PunjabKesari

काम की बात करें तो आदित्य नारायण इन दिनों सिंगिग रियालिटी शो 'इंडियन आइडल 13' को होस्ट कर रहे हैं। शो में नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जज की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं श्वेता इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!