धर्मेंद्र के निधन पर इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कह दी ये बड़ी बात, वायरल हुआ बयान

Edited By Mehak, Updated: 25 Nov, 2025 01:14 PM

this pakistani player said this big thing on dharmendra s death statement viral

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म और खेल जगत में गहरा शोक छा गया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी और उन्हें लेजेंडरी हीरो बताया। भारत के क्रिकेटर...

नेशनल डेस्क : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका जाना केवल एक अभिनेता को खोने जैसा नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के एक सुनहरे दौर का अंत माना जा रहा है। धर्मेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री में उनके बहुआयामी करियर और अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान समेत कई पड़ोसी देशों में भी दुख का कारण बना।

पाकिस्तान से भी श्रद्धांजलि

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कप्तान राशिद लतीफ ने धर्मेंद्र के निधन पर भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा, ''धर्मेंद्र जी एक लेजेंडरी हीरो थे। 'शोले' जैसी क्लासिक फिल्म आज भी हमारे दिल में बसती है। वह भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी बेहद लोकप्रिय थे। उनकी विरासत हमेशा याद रहेगी।''

यह भी पढ़ें - पति धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद रोती हुईं नजर आई पत्नी हेमा मालिनी

स्वास्थ्य और निधन

धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले सांस लेने में परेशानी के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया और हालत में सुधार होने पर उन्हें जुहू स्थित घर भेजा गया था। लेकिन सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

भारतीय खिलाड़ियों ने भी जताया दुख

भारतीय क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किए।

  • वीरेंद्र सहवाग: 'धर्मेंद्र जी कोई अभिनेता नहीं, एक युग थे। उनकी सादगी, स्टाइल और दिल हमेशा याद रहेंगे।'
  • हरभजन सिंह: 'धर्मेंद्र जी की गरिमा, मजबूती और सदाबहार आकर्षण हमेशा याद रहेगा।'
  • शिखर धवन: 'आप सिर्फ कद में नहीं, दिल में भी बड़े थे। ओम शांति।'

एक यादगार सफर

धर्मेंद्र का जन्म 1935 में पंजाब के फगवाड़ा में हुआ था। 1960 के दशक में टैलेंट हंट के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने एक्शन, रोमांस और कॉमेडी सभी जॉनर में अपनी पहचान बनाई और पांच दशक से अधिक समय तक इंडस्ट्री पर राज किया। पद्म भूषण से सम्मानित धर्मेंद्र की सादगी, अभिनय और स्टाइल ने उन्हें हिंदी सिनेमा का हीमैन बना दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!