Edited By Mehak, Updated: 28 Mar, 2025 01:51 PM

फिल्म '12वीं फेल' ने सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचाई थी। इस फिल्म ने न केवल कई रिकॉर्ड बनाए, बल्कि कई अवॉर्ड्स भी जीते। फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा एक और अभिनेता ने भी खूब तारीफें बटोरीं। हम बात कर रहे हैं अनंत जोशी की,...
बाॅलीवुडत तड़का : फिल्म '12वीं फेल' ने सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचाई थी। इस फिल्म ने न केवल कई रिकॉर्ड बनाए, बल्कि कई अवॉर्ड्स भी जीते। फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा एक और अभिनेता ने भी खूब तारीफें बटोरीं। हम बात कर रहे हैं अनंत जोशी की, जिन्होंने फिल्म में विक्रांत मैसी के दोस्त का रोल निभाया था। अब अनंत जोशी सीएम योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाने जा रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ पर बन रही फिल्म का नाम और कहानी
सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म का नाम 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी' होगा। फिल्म में उनके अजय सिंह बिष्ट से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा। अनंत जोशी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे, यानी वह योगी आदित्यनाथ का किरदार अदा करेंगे।
अनंत जोशी का योगी आदित्यनाथ से उम्र में फर्क
अनंत जोशी, जो 35 साल के हैं, योगी आदित्यनाथ से 17 साल छोटे हैं। अनंत जोशी का असली नाम अनंत विजय जोशी है और वह यूपी के आगरा से हैं। वह योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
अनंत जोशी का करियर
अनंत जोशी की करियर की शुरुआत ऑल्ट बालाजी के साथ हुई थी। उन्होंने 'गंदी बात' और 'वर्जिन भास्कर' जैसी सीरीज में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद, उन्होंने कई अन्य प्रोजेक्ट्स में भी काम किया और अब वे योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं।
फिल्म की कास्ट और रिलीज की जानकारी
इस फिल्म में परेश रावल, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, और गरिमा सिंह भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म 2025 में रिलीज होगी और यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी।