ऐश्‍वर्या राय संग स्क्रीन शेयर कर चुके हैं 'तारक मेहता' की 'दयाबेन', 'जोधा अकबर' में इस रोल में आई थीं नजर

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 May, 2020 08:33 AM

taarak mehta ka ooltah chashmah dayaben work with aishwarya film jodhaa akbar

एक्ट्रेस दिशा वकानी टेली वर्ल्ड की उन एक्ट्रेसेस में हैं जिनकी फैन फॉलोविंग काफी है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दगयाबेन का रोल निभाकर दिशा घर-घर खूब फेमस हुईं। लोगों को उनके बोलेने का ढंग काफी पसंद आता है। यहां तक कि लोग उन्हें दयाबेन के नाम से...

मुंबई: एक्ट्रेस दिशा वकानी टेली वर्ल्ड की उन एक्ट्रेसेस में हैं जिनकी फैन फॉलोविंग काफी है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दगयाबेन का रोल निभाकर दिशा घर-घर खूब फेमस हुईं। लोगों को उनके बोलेने का ढंग काफी पसंद आता है। यहां तक कि लोग उन्हें दयाबेन के नाम से ही बुलाने लगे।

PunjabKesari

शो में उनकी  जेठालाल यानी दिलीप जोशी संग केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है। वैसे आपको बता दें कि दिशा टीवी सीरियल के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। यहां तक कि एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय जैसे बड़े स्टार्स संग भी स्क्रीन शेयर की है। कम लोग जानते हैं कि दिशा ऋतिक और  रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोधा अकबर' में काम कर चुकी है।

PunjabKesari

आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनीं फिल्म जोशा अकबर में दिशा वकानी ने माधवी का सपोर्टिंग रोल निभाया था। उन्हें जोधा उर्फ ऐश्वर्या की सबसे करीबी के रूप में देखा गया था, जो बादशाह अकबर उर्फ ऋतिक के साथ जोधा की शादी के बाद मुगल साम्राज्य में उनके साथ गई थीं।

PunjabKesari

दिशा का रोल माधवी, जोधा की सीक्रेट कीपर और सबसे करीबी दोस्त का था।काम की बात करें तो मां बनने के बाद से दिशा टीवी की दुनिया से दूर हैं। दिशा फिलहाल अपनी बेटी स्तुति पांडिया के साथ वक्त बिता रही हैं।

PunjabKesari

 साल 2017 में दिशा ने मैटरनिटी लीव ली थी। इसी के बाद से दयाबेन की शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी नहीं हुई है। हालांकि दिशा वकानी की तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी को लेकर कई कयास लगाए गए। वहीं फांस भी उनकी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!