Edited By suman prajapati, Updated: 19 Jun, 2025 06:16 PM

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बॉलीवुड की एक जानी मानी अदाकारा हैं, जो अपने काम से ज्यादा अपनी टिप्पणियों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में स्वरा ने एक नया ट्वीट किया। हालांकि, इसमें उन्होंने किसी मुद्दे पर बात नहीं की, बल्कि...
मुंबई. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बॉलीवुड की एक जानी मानी अदाकारा हैं, जो अपने काम से ज्यादा अपनी टिप्पणियों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में स्वरा ने एक नया ट्वीट किया। हालांकि, इसमें उन्होंने किसी मुद्दे पर बात नहीं की, बल्कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अब राहुल गांधी के लिए किया स्वरा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
स्वरा भास्कर ने अपने एक्स अकाउंट पर राहुल गांधी को बर्थडे विश करते हुए कई सारी तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें देश की राजनीति का सबसे अच्छा व्यक्ति बताया। स्वरा ने लिखा- भारतीय राजनीति के सबसे अच्छे व्यक्ति को जन्मदिन की हार्दिक और ढेर सारी शुभकामनाएं.. आपके प्रयासों को और ताकत मिले और आपके पंखों के नीचे और हवा आए. राहुल गांधी।
स्वरा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और यूजर्स इस पर खूब रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं।
काम की बात करें तो स्वरा भास्कर 'रांझणा', तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, प्रेम रतन धन पायो, निल बटे सन्नाटा, अनारकली ऑफ आरा और शीर कोरमा जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।