हरियाली..दीप की जगमग..सुरभि ज्योति का शादी से पहले पिया संग फोटोशूट, पंजाबी मुटियार बन होने वाली दुल्हिनया ने चुराया दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Oct, 2024 01:21 PM

surbhi jyoti announces wedding with sumit suri with photoshoot pictures

हम सब की फेवरेट जोया यानि एक्ट्रेस सुरभि ज्योति जल्द दुल्हन बनने वाली है। बीते दिनों ही खबर आ रही थी सुरभि ज्योति अपने सपनों के राजकुमार सुमित सूरी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वहीं अब सुरभि ने इस खबर पर मोहर लगा दी है। जी हां, सुरभि ने...


मुंबई: हम सब की फेवरेट जोया यानि एक्ट्रेस सुरभि ज्योति जल्द दुल्हन बनने वाली है। बीते दिनों ही खबर आ रही थी सुरभि ज्योति अपने सपनों के राजकुमार सुमित सूरी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वहीं अब सुरभि ने इस खबर पर मोहर लगा दी है।

PunjabKesari

 

जी हां, सुरभि ने शादी से पहले सुमित सूरी संग रोमांटिक फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। सामने आईं तस्वीरों में सुरभि का पंजाबी लुक देखने को मिल रहा है। सुरभि ने मेहंदी कलर का पंजाबी सूट पहना है।

PunjabKesari

इसके साथ उन्होंने मांग टीका, झुमके पहने हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने चोटी बनाई है जिस पर परांदा लगाया है। वहीं सुमित ग्रीन कुर्ता और व्हाइट पजामे में जच रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि होने वाले दूल्हा दुल्हन किसी जंगल में हैं।

PunjabKesari

उनके चारों तरफ हरे हरे पौधे हैं। वहीं दोनों हाथों में दीया थामें हैं। इन तस्वीरों के साथ सुरभि ने लिखा-'ये जड़ें गहरी हैं, धूप और बारिश, लचीलापन और अनुग्रह की कहानियाँ लेकर आती हैं। सुमित और मैंने प्रकृति की पवित्र छत्र छाया में यहां से अपनी यात्रा शुरू करने का फैसला किया, उन पेड़ों का सम्मान करते हुए जो ऊँचे खड़े हैं और उन पाँच तत्वों का सम्मान करते हैं जो हमें संपूर्ण रखते हैं।'

PunjabKesari

मीडिया में कई रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरभि ज्योति सुमित सूरी ने 27 अक्टूबर, 2024 को अपनी शादी तय कर ली है। सुरभि और सुमित ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क रिसॉर्ट्स को अपनी शादी के लिए चुना है। 

PunjabKesari

दोनों के रिलेशनशिप की खबरें  पहली बार 2018 में मीडिया में आई थीं। हालाँकि, दोनों ने कभी भी अपने अफेयर को खुलकर स्वीकार या नकारा नहीं। कथित तौर पर सुरभि और सुमित की मुलाकात हंजी द मैरिज मंत्रा के म्यूज़िक वीडियो शूट के दौरान हुई थी और दोनों ने तुरंत एक-दूसरे को पसंद कर लिया। कथित तौर पर दोनों 2019 से साथ हैं और उनका प्यार और भी गहरा होता जा रहा है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!