साउथ एक्टर विरुचागाकंठ बाबू की हुई मौत, ऑटो-रिक्शा में मिली डेडबॉडी

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Mar, 2021 09:56 AM

south actor viruchagakanth babu is no more

साउथ एक्टर विरुचागाकंठ बाबू के फैंस के लिए एक बुरी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। विरुचागाकंठ बाबू की मौत हो गई है, उनकी डेड बॉडी चेन्नई में एक ऑटो-रिक्शे में मिली है। उनकी लाश को जांच के लिए भेज दिया गया है, लेकिन फिलहाल मौत के कारण का पता...

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ एक्टर विरुचागाकंठ बाबू के फैंस के लिए एक बुरी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। विरुचागाकंठ बाबू की मौत हो गई है, उनकी डेड बॉडी चेन्नई में एक ऑटो-रिक्शे में मिली है। उनकी लाश को जांच के लिए भेज दिया गया है, लेकिन फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। 

PunjabKesari


रिपोर्ट्स की मानें तो तमिल फिल्म 'काधल' में काम कर चुके एक्टर की मौत नींद में ही हो चुकी थी। एक्टिंग के ज्यादा मौके न होने के कारण उनकी कमाई भी काफी कम थी। रुपयों की कमी के चलते एक्टर कई बार ऑटो-रिक्शा में ही सोते थे। 

PunjabKesari


बताया जाता है कि विरुचागाकंठ के माता-पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसके चलते वो मानसिक रूप से काफी परेशान थे।
विरुचागाकंठ के काम की बात करें तो उन्हें साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'काधल' में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर भरत और एक्ट्रेस संध्या ने लीड रोल निभाया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!