Swimsuit पहनने से कतराती हैं Sonakshi Sinha, बताई चौंकाने वाली वजह

Edited By Mehak, Updated: 02 Mar, 2025 03:57 PM

sonakshi sinha hesitates to wear swimsuit

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी और बेबाक बयानों के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सोनाक्षी ने बताया कि वो इंडिया में स्विमसूट पहनने से डरती हैं और इसके पीछे की वजह भी साझा की।...

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी और बेबाक बयानों के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सोनाक्षी ने बताया कि वो इंडिया में स्विमसूट पहनने से डरती हैं और इसके पीछे की वजह भी साझा की।

स्विमिंग से दूरी क्यों बनाई सोनाक्षी ने?

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे वो बड़ी हुईं, उन्होंने स्विमिंग करना कम कर दिया। खासकर इंडिया में स्विमसूट पहनने से वो कतराती हैं।

PunjabKesari

इंडिया में स्विमसूट पहनने से क्यों डरती हैं सोनाक्षी?

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें डर रहता है कि कोई भी उनकी फोटो चुपके से क्लिक कर सकता है और उसे इंटरनेट पर वायरल कर सकता है। इसी वजह से वो केवल विदेश में ही स्विमिंग करना पसंद करती थीं।

PunjabKesari

पति जहीर इकबाल के अलग धर्म से होने पर क्या बोलीं सोनाक्षी?

इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने अपनी शादी और धर्म को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा,  'हम दोनों एक-दूसरे की भावनाओं और संस्कृति की इज्जत करते हैं और यही एक रिश्ते के लिए सही तरीका है।'

PunjabKesari

कैसी रही सोनाक्षी और जहीर की शादी?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2023 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी बेहद सादगी से हुई थी और इसमें परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद उसी शाम दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट पर क्या कर रही हैं सोनाक्षी?

सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म 'काकूड़ा' में नजर आई थीं। अब जल्द ही वो एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी, जिसकी तैयारियां उन्होंने शुरू कर दी हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!