Edited By suman prajapati, Updated: 17 Oct, 2023 11:40 AM

फिरोज खान के बेटे और एक्टर फरदीन खान का फिल्मी करियर भले ही कुछ खास न रहा हो, इसके बावजूद भी वह अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में फरदीन अपने बच्चों के साथ एक मस्तीभरे वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में एक्टर का...
बॉलीवुड तड़का टीम. फिरोज खान के बेटे और एक्टर फरदीन खान का फिल्मी करियर भले ही कुछ खास न रहा हो, इसके बावजूद भी वह अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में फरदीन अपने बच्चों के साथ एक मस्तीभरे वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में एक्टर का छोटा सा बेटा उन्हें हेड मसाज देता दिख रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि फरदीन के छोटा बेटा उन्हें हैड मसाज दे रहा है। हैड मसाज देते-देते वह शरारत करता है और अपने पापा का सिर घुमा देता है। बेटे की मसाज लेकर पापा फरदीन तौबा कर लेते हैं। इस दौरान उनकी बेटी भी उनके साथ बैठी नजर आती हैं।
वीडियो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- अपने बेटे से सिर की मालिश के लिए कहा...हे भगवान, फिर कभी नहीं कहूंगा!!!

फैंस फरदीन के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
काम की बात करें फरदीन खान को आखिरी बार साल 2010 में 'दूल्हा मिल गया' में देखा गया था। अब एक्टर 13 साल बाद फिर फिल्मों में कमबैक करने के लिए तैयार हैं। इन दिनों वह फिल्म 'विस्फोट' और नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं।