'बंजारा गर्ल' बन छाईं नागा चैतन्य,'छोटू' लहंगे में अक्किनेनी परिवार की बड़ी बहू के दिखे अलग ही तेवर

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Dec, 2024 12:45 PM

sobhita dhulipala banjara look actress look beautiful in chotu lehenga

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाल की शादी को दो हफ्ते बीत चुके हैं। 4 दिसंबर को हुई शादी में जहां दुल्हनिया साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी थीं तो दूल्हे राजा भी अपने दादा के पांचा (धोती) को पहने नजर आए। वहीं अब सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के घर की बड़ी...


मुंबई: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाल की शादी को दो हफ्ते बीत चुके हैं। 4 दिसंबर को हुई शादी में जहां दुल्हनिया साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी थीं तो दूल्हे राजा भी अपने दादा के पांचा (धोती) को पहने नजर आए।

PunjabKesari

वहीं अब सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के घर की बड़ी बहुरानी का शादी से नया लुक सामने आया है जिसमें वह बंजारा गर्ल बनी हैं। दरअसल, शादी के से दिन पहले एक शोभिता ने एक पार्टी होस्ट की जिसका थीम बंजारा रखा। ये तस्वीरें उसी पार्टी की है। 

PunjabKesari

शोभिता ने अपने वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए सब्यसाची मुखर्जी के हाथ से बुने बगरू मल्टी-पैनल 'छोटू लहंगा' को पहना जो डिजाइनर के आर्काइव का हिस्सा है। स्कर्ट को प्राचीन जरदोजी कढ़ाई के साथ हैंड पैंट मिरर बॉर्डर से हैवी लुक दिया।

PunjabKesari
हसीना ने अपने स्कर्ट को क्लासिक कांथी ब्लाउज के स्टाइल किया। रेड कलर का ये फुल स्लीव्स चूड़ीदार ब्लाउज एकदम प्लेन है। इसे शोभिता ने कॉटन के रेड दुपट्टे के साथ पेयर किया। जिसके बॉर्डर को सुनहरे सितारों वाली लेस और जरदोजी कढ़ाई से हैवी लुक दिया। जिसे उन्होंने एक शोल्डर पर पिनअप करके स्टाइल किया।

शोभिता ने सब्यसाची की ही जूलरी से अपने लुक को फाइनल टच दिया। उन्होंने सब्यसाची हेरिटेज ज्वेलरी से 22 कैरेट सोने से तैयार की गई ईस्ट ऑफ बंगाल चांद बालियां पहनी।

PunjabKesari

वहीं उनकी भारी भरकम झांझर (पायल) और भी कमाल की लगीं। आखिर में हसीना ने हैंडीक्राफ्टिड रेड बेली पहनी और खूबसूरत कंगन- चूड़ियों के साथ लुक पूरा किया।

PunjabKesari


उन्होंने बालों को चोटी में गूंथ उसमें रेड और ब्लैक कलर का परांदा लगाया। वहीं काजल वाली आंखों पर ब्राउनिश टोन आईशैडो और ब्राउन लिप्स में हसीना का मेकअप भी एकदम ऑन पॉइंट लगा।


PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!