'शुद्धि हवन' की रस्म: बेहद की क्यूट है स्मृति खन्ना की दूसरी बेटी,बड़ी बहन की गोद में सोई दिखीं नन्हीं परी

Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Sep, 2024 03:56 PM

smriti khanna shares newborn daughter face as they host shudhi hawan

स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। दोनों ने 2017 में शादी रचाई थी। वहीं 2020 को कपल पहली बार पेरेंट्स बना। दोनों के घर प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम अनायका गुप्ता है। वहीं अब स्मृति दूसरी बार मां बन गई हैं।

मुंबई: स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। दोनों ने 2017 में शादी रचाई थी। वहीं 2020 को कपल पहली बार पेरेंट्स बना। दोनों के घर प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम अनायका गुप्ता है। वहीं अब स्मृति दूसरी बार मां बन गई हैं।

PunjabKesari

 

स्मृति ने 5 सितंबर 2024 को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। अपने नवजात शिशु के स्वागत के लिए, स्मृति खना और उनके परिवार ने शुद्धि हवन का आयोजन किया। इस दौरान की तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

 

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की नन्हीं परी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। लुक की बात करें तो न्यूबाॅर्न बेबी व्हाइट कंबल में लिपटी नजर आ रही है  जिस पर स्टार प्रिंट बने हुए हैं। बेबी के सिर को पिंक कलर के बेनी से ढका है।

PunjabKesari

स्मृति ने इस खास दिन के लिए गोल्डन शीयर दुपट्टे के साथ सेज ग्रीन सलवार सूट चुना। दूसरी ओर उनकी बड़ी बेटी अनायका सफ़ेद और नीले रंग की स्ट्रैपी ड्रेस पहने हुए क्यूट लग रही थी। गौतम गुप्ता ने पूजा के लिए नीला कुर्ता और सफ़ेद पायजामा पहना था। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!