'कौन जानता है कि हमारे पास कितना समय है' स्मृति ईरानी ने मां की तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट, दिल छू लेगी हर लाइन

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Dec, 2023 02:42 PM

smriti irani pens heartfelt note for her mother

जननी जिसे हम प्यारी माँ कहते है। मां जिस तरह अपनी सन्तान से स्नेह रखती है उसके लिए सर्वस्व निस्वार्थ त्याग देती हैं। ऐसा दूसरा उदाहरण इस संसार में मिलना असम्भव हैं। हर शख्स की लाइफ में उसकी मां का बहुत महत्व होता है। हाल ही में केंद्रीय महिला और बाल...

मुंबई: जननी जिसे हम प्यारी माँ कहते है। मां जिस तरह अपनी सन्तान से स्नेह रखती है उसके लिए सर्वस्व निस्वार्थ त्याग देती हैं। ऐसा दूसरा उदाहरण इस संसार में मिलना असम्भव हैं। हर शख्स की लाइफ में उसकी मां का बहुत महत्व होता है। हाल ही में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने अपनी मां के नाम भावुक पोस्ट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने फोटो को पोस्ट करते हुए पैरेंट्स को टाइम देने पर भी जोर दिया।

PunjabKesari

 उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मां की तस्वीर शेयर की। स्मृति ईरानी ने कैप्शन में लिखा टहम कभी नहीं जानते कि हमारे पास कितना समय है, इसीलिए समय निकालकर अपने मां-बाप को थोड़ा टाइम दें।'

PunjabKesari

स्मृति ने अपने लंबे नोट की शुरुआत करते हुए लिखा-'मां, मेरे लिए आपकी तस्वीर पोस्ट करने का कोई कारण नहीं है सिवाय इस बात के कि आपने हमेशा हमें कितना सिंपल-साधारण रहना सिखाया है, मुझे इस बात का ध्यान है कि एक युवा राष्ट्र के रूप में, हम सभी को कभी न कभी इस तथ्य से भी निपटना होगा कि हमारे माता-पिता बूढ़े हैं।'

उन्होंने आगे लिखा-'मुझे उम्मीद है कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए हम उन लोगों की देखभाल करने के लिए भी तैयार होंगे जिन्होंने अपने पालन-पोषण को हमारे जन्म तक ही सीमित नहीं रखा जो इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं, शायद इस समय जीवन में कई चीजों से निपट रहे हैं अपने माता-पिता को नमस्ते कहने के लिए समय निकालें, बातचीत करें।'


बता दें कि स्मृति ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें वह अपने पिता को पीएम मोदी से मिलवाने ले गईं थीं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!