सिद्धांत कार्णिक ने बताई 'काल भैरव रहस्य-2' में पानी के अंदर डायलॉग्स बोलने की पूरी सच्चाई

Edited By Konika, Updated: 16 Nov, 2018 07:35 PM

siddhant karnick tell how they shoot underwater dialogue scene

टीवी एक्टर सिद्धांत कार्णिक जल्द ही सीरियल ''काल भैरव रहस्य-2'' में नजर आने वाले है। शो में सिद्धांत यशवर्धन का रोल निभा रहे है। इन दिनों वह इसी शो की शूटिंग में बिजी है। लेकिन उन्होंने शो में एक एेसा स्टंट कर दिया है, जिसकी वजह से वह काफी सुर्खियों...

मुंबई: टीवी एक्टर सिद्धांत कार्णिक जल्द ही सीरियल 'काल भैरव रहस्य-2' में नजर आने वाले है। शो में सिद्धांत यशवर्धन का रोल निभा रहे है। इन दिनों वह इसी शो की शूटिंग में बिजी है। लेकिन उन्होंने शो में एक एेसा स्टंट कर दिया है, जिसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, उन्होंने शो में पानी के अंदर डायलॉग्स बोले है। वहीं उनका एक्सपिरियंस जानने के लिए हाल ही में पंजाब केसरी की टीम ने उनके साथ खास बातचीत की। 

 

PunjabKesari

 

शो 'काल भैरव रहस्य-2' में आपका रोल कैसा है?

 

शो में मेरा रोल बेहद ही अच्छा है। इसे निभाने में मेरा अनुभव भी अच्छा रहा। शूटिंग करना भी काफी मजेदार रहा। ये रोल मेरे सीरियल 'एक था राजा एक थी रानी' में निभाए राजा के रोल से काफी मिलता-जुलता है। जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धांत शो में गौतम रोडे के बड़े भाई यशवर्धन का किरदार निभा रहे है। 

 

आपको ये रोल कैसे मिला?

 

सिद्धांत बताते हैं कि जब मैं सीरियल 'मेरे साई -श्रद्धा और सबूरी' की शूटिंग कर रहा था तो वहां पर मेरा रोल खत्म ही होने वाला था, वैसे ही मुझे इस शो के लिए फोन आ गया और ये मेरे लिए काफी अच्छी बात थी। जैसे ही वहां शूटिंग खत्म हुई मैं सीधा इस शो की शूटिंग के लिए राजकोट आ गया। 

 

PunjabKesari

 

पानी के अंदर डायलॉग्स बोलना कितना मुश्किल था?

 

पानी के अंदर तो कोई डायलॉग्स बोल नहीं सकता। ये इनसाइड वॉटर वाले डायलॉग्स थे। इस सीन को शूट करते वक्त मेरा सिर पानी से बाहर था और बॉडी पानी के अंदर थी। मैंने इस सीन के लिए कोई प्रैक्टिस भी नहीं की थी, बस सीधा पानी के अंदर कूद गया। गर्मी की वजह से पानी से काफी राहत तो मिल रही थी लेकिन उस समय मुझे काफी जुकाम भी था। डायलॉग्स बोलते वक्त मेरे पैर पानी में फ्लॉट कर रहे थे। मेरे लिए ये काफी मुश्किल था, लेकिन फिर भी मैंने ये किया। इससे पहले मैं एक्सरसाइज करके अपना फ़्रस्ट्रेशन दूर कर रहा था और उस समय मैं काफी थका भी हुआ था। मगर उस समय डायरेक्टर ने मेरा काफी साथ दिया। हमने दोबारा रिहर्सल की और ये सीन करने में कामयाब हुए।

 

PunjabKesari

 

कॉमेडी और रोमांस शो के बाद अब मिथ शो में काम कर के कैसा लग रहा है?

 

शो में काम करके काफी बढ़िया लग रहा है। ये मेरे लिए चैलेंजिंग रहा है क्योंकि एक साधारण शो में हमे पता होता है कि आगे क्या होना है मगर एक थ्रिलर शो में काफी कुछ अलग होता है और काफी कुछ अलग दिखाना भी पड़ता है, इस लिए काफी दिमाग लगाना पड़ता है कि कैसे अपने किरदार को शार्प किया जाए और एेसा करने में मुझे काफी मजा आया। इसमें आपको काफी कुछ एक्सपेरिमेंट करने के लिए मिलता है। 

 

भविष्य में कोई फिल्म करने का प्लान

 

सिद्धांत ने इसके बारे में बात करते हुए बताया कि मेरे तो काफी सारे प्लान है मगर ये फिल्म के प्रोड्यूसर पर निर्भर करता है क्योंकि उनके प्लान के मुताबिक ही हम कास्ट होते है। वैसे मैं काफी कुछ प्लान करता रहता हूं। 

 

PunjabKesari

 

क्या आपने घर में कोई पालतू जानवर रखा है?

 

दरअसल, सिद्धांत एक एनिमल लवर हैं। उन्होंने अपने घर में दो कुत्ते पाल रखे हैं, जिनका नाम एलेक्स और एरोगोन है। 

 

आपके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स?

 

सिद्धांत ने इस सवाल पर अपना जवाब देते हुए कहा कि मैं अभी चाइना से होकर आया हूं। वहां मैं रजनीगंधा की एड शूट के लिए गया हुआ था। वो एक बड़ा कैंपेन है। इसके अलावा एक वेब सीरीज है, जिसे मैं एक्टिंग के साथ-साथ प्रोड्यूस भी कर रहा हूं। वहीं सिद्धांत ने बताया कि मेरा एक यू-ट्यूब चैनल है, जिसमें मैं अपनी वीडियोज पोस्ट करता रहता हूं, जिनमें वह एक्टिंग के साथ-साथ इसके शूट और एडिट भी करते हैं। आगे सिद्धांत ने बताया कि इसके अलावा उनका दिसंबर जनवरी तक प्ले आने वाला है जिसमें उन्होंने इन्वेस्ट किया है। 

 

PunjabKesari

 

किस बॉलीवुड स्टार के साथ करना चाहते हैं काम? 

 

सिद्धांत ने कहा कि वह आमिर खान, तब्बू, विक्की कौशल और जिम सार्ब के साथ काम करना चाहते हैं। जिम सार्ब के बारे में बात करते हुए सिद्धांत ने बताया कि वह काफी टैलेंटिड हैं अगर कभी मौका मिला तो मैं उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगा, वहीं इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!