लाडली का हाथ थाम स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुईं शिल्पा, डेढ़ साल की समीषा ने एयरपोर्ट पर बिखेरा अपनी क्यूटनेस का जादू

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Dec, 2021 04:57 PM

shilpa shetty spotted at airport with daughter samisha kundra

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जो कभी अपने प्रोफेशन तो कभी लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस को जब भी कभी घर से बाहर स्पॉट किया जाता है तो वह कभी अपनी कीमती चीजों तो कभी फैशन स्टाइल को लेकर चर्चा...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जो कभी अपने प्रोफेशन तो कभी लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस को जब भी कभी घर से बाहर स्पॉट किया जाता है तो वह कभी अपनी कीमती चीजों तो कभी फैशन स्टाइल को लेकर चर्चा में आ जाती है। हाल ही में एक बार फिर शिल्पा को घर के बाहर यानि मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद वो फिर से लाइमलाइट में हैं। इस दौरान मां-बेटी की बेहद खूबसूरत तस्वीरों को कैमरे में कैद किया गया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


लुक की बात करें तो इस दौरान शिल्पा शेट्टी व्हाइट स्वैटशर्ट के साथ ब्लैक पैंट ने स्टाइलिश नजर आईं। इस लुक को उन्होंने थाई-हाई शूज और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया है। चेहरे पर ट्रांसपेरेंट गॉग्लस और ओपन हेयर्स उनके लुक को स्टाइलिश बना रहे हैं।

PunjabKesari

 

वहीं उनकी लाडली के लुक की बात करें तो इस दौरान समीषा व्हाइट विंटर आउटफिट में बेहद क्यूट नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ब्राउन कलर के शूज पहने हुए हैं।  दो चोटियों के साथ व्हाइट रिबन के साथ स्टाइल किया गया है, जो समीषा की क्यूटनेस को चार-चांद लगा रही हैं।

PunjabKesari

 

एयरपोर्ट पर मां-बेटी में एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस को भी मदर-डॉटर का एक साथ ये अंदाज खूब भा रहा है।

PunjabKesari


काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार फिल्म हंगामा 2 में देखा गया था। वहीं अब उनकी अपकमिंग फिल्म निकम्मा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!