तू शामिल है मेरे..हंसने में रोने में..मेनू इश्क तेरा ले डूबा..सिद्धार्थ की यादों में खोईं शहनाज ने बयां अपना हाल-ए दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Sep, 2022 02:55 PM

shehnaaz sang lae dooba fans say feel karo sidharth aapke saath hai

एक्ट्रेस शहनाज गिल और  बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती एक मिसाल बनी थी। दोनों की मुलाकात बिग बाॅस 13 के दौरान हुई थीं। शो में दोनों की नोक-झोक फैंस को इस कदर भायी कि उन्होंने इस जोड़ी को SidNaaz नाम दे दिया। शहनाज सिद्धार्थ की गहरी...

मुंबई: एक्ट्रेस शहनाज गिल और  बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती एक मिसाल बनी थी। दोनों की मुलाकात बिग बाॅस 13 के दौरान हुई थीं। शो में दोनों की नोक-झोक फैंस को इस कदर भायी कि उन्होंने इस जोड़ी को SidNaaz नाम दे दिया। शहनाज सिद्धार्थ की गहरी बॉन्डिंग को देखते हुए कई दफा इनके अफेयर की चिंगारी भड़की। मगर दोनों ने हमेशा एक दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया।दोनों जब भी साथ कहीं आते तो सारी लाइमलाइट चुरा ले जाते।

लोग SidNaaz  को साथ देखना चाहते थे लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के अकास्मिक निधन ने ये जोड़ी टूट गई। सिद्धार्थ के जाने से शहनाज बुरी तरह टूट गईं। करीब 1 साल तक शहनाज गिल खुद को संभाल नहीं पाई।

PunjabKesari

अब शहनाज गिल दोबारा अपनी जिंदगी में लौटी हैं। भले ही शहनाज आज भी सिद्धार्थ संग बिताए पलों को लेकर खुलकर बात नहीं करती लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर बता देते हैं कि वह अपने दोस्त या यूं कहे प्यार को कितना मिस कर रही हैं।

PunjabKesari

 

हाल ही में शहनाज ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बेहद ही प्यारा गाना गुनगुना रही है।शहनाज सिद्धार्थ मल्होत्रा,रकुलप्रीत सिंह की फिल्म "अय्यारी" का साॅन्ग लै डूबा गा रही हैं।

PunjabKesari

गाने के बोल-'ऐसा क्यूं होता है..तेरे जाने के बाद लगता है हाथों में रह गए तेरे हाथ...तू शामिल है मेरे..हंसने में रोने में..है क्या कोई कमी मेरे पागल होने में..मेनू इश्क तेरा ले डूबा..मेनू इश्क तेरा ले डूबा..हां इश्क तेरा ले डूबा' सुन हर किसी को  सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ रही है। लोगों का कहना है कि शहनाज सिद्धार्थ को याद कर ये साॅन्ग गुनगुना रही है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

काम की बात करें तो इन दिनों शहनाज अपने बाॅलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। शहनाज सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई और किसी की जान' में नजर आएंगी। 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान, शहनाज गिल के अलावा पूजा हेगड़े, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, राघव जुयाल जैसे स्टार्स हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 

 'किसी का भाई किसी की जान' के अलावा  फिल्म '100%' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी अहम भूमिका में होंगे। इतना ही नहीं शहनाज भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!