Edited By suman prajapati, Updated: 21 May, 2025 04:59 PM

सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और डेब्यूटेंट आकांक्षा शर्मा स्टारर केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में मेकर्स ने दर्शकों का इंतजार थोड़ा कम करते हुए फिल्म का नया गाना ‘शंभू हर हर’ रिलीज़ कर दिया है।
मुंबई. सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और डेब्यूटेंट आकांक्षा शर्मा स्टारर केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में मेकर्स ने दर्शकों का इंतजार थोड़ा कम करते हुए फिल्म का नया गाना ‘शंभू हर हर’ रिलीज़ कर दिया है।
‘शंभू हर हर’ गाने में सूरज पंचोली आध्यात्मिक अवतार में नजर आ रहे हैं, जो भगवान महादेव की ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई देते हैं। गाने को दिग्गज गायक कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल मोंटी शर्मा ने लिखे हैं।
प्रिंस धीमान के निर्देशन में बनी फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ, कनु चौहान द्वारा चौहान स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित है। एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।